WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर्स महासंघ ने मंदसौर में किया नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन

197
WhatsApp Image 2026 06 08 At 3.57.57 PM 1

मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर्स महासंघ ने मंदसौर में किया नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन

सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों ने सहभागिता की

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मन्दसौर। मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर संघ के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष एमपी सिंह परिहार एवं सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं संगठनों की संयुक्त भागीदारी से मंदसौर गांधी चौराहा पर नशा मुक्ति जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस पेंशनर्स महा संघ के साथ नगर के सामाजिक संगठन दशपुर जागृति संगठन, जन परिषद ब्रह्म परिषद, राजपूत सिंह सभा अष्टमूर्ति दल व अन्य संगठनों ने सहभागिता की।
संगठन के पदाधिकारी सत्येन्द्र सिंह सोम रविन्द्र पाण्डेय राजाराम तंवर डॉ घनश्याम बटवाल बंशीलाल टांक हरिशंकर शर्मा अजीजुल्लाह ख़ालिद हिम्मत डांगी द्वारा अपने उद्बोधन में देश में व्याप्त सामाजिक बुराई नशे के आदि हो रहे युवा पीढ़ी के युवाओं को और आम समाजजन जो नशे की लत से ग्रसित हैं को नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में सचेत किया गया।

WhatsApp Image 2026 06 08 at 3.57.22 PM 3

पुलिस पेंशनर संघ मध्य प्रदेश की प्रांतीय अध्यक्ष एमपी सिंह परिहार के द्वारा एक बहुत ही सुरीले गीत के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति सचेत और उससे होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया- ‘‘नशा न करना मान लो कहना, प्यारे भाई बहना होगी, बड़ी खराबी होगी बड़ी खराबी।’

WhatsApp Image 2026 06 08 at 3.57.22 PM 2

कार्यक्रम में उपस्थित जनों के द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से एवं स्लोगन लिखी हुई पत्रिकाओं के माध्यम से और पंपलेट के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया आने जाने वाले नागरिकों को पंपलेट वितरित किए गए ओर स्लोगनों के माध्यम से ‘‘ नशा सुबह करोगे शाम को उतर जाएगा नशा राम के नाम का करोगे तो जीवन सुधर जाएगा, नशा एक अभिशाप है होते इससे अनेकों पाप है, नशा नाश की जड़ है इससे जीवन होता पतझड़ है, देश के युवाओं से है आव्हान, नशा छोड़ो बने देश की शान।’’

WhatsApp Image 2026 06 08 at 3.57.21 PM 3

उल्लेखनीय है कि पुलिस पेंशनर्स संघ मध्य प्रदेश पूर्व में भी कई शिविर इस प्रकार के आयोजित कर चुका है और नगर में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भी लोगों को नशा छुड़ाने के प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम में दशपुर जागृति संगठन के संयोजक सत्येंद्रसिंह सोम, वरिष्ठ समाजसेवी राजाराम तंवर, तमाम संस्थाओं में पदाधिकारी अजीजुल्ला खान, प्रसिद्ध समाजसेवी रविंद्र पांडे, योग गुरु बंसीलाल टांक, जन परिषद मंदसौर चैप्टर अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी डॉ घनश्याम बटवाल, ब्रह्म परिषद व दशपुर जागृति संगठन मंदसौर के उपाध्यक्ष पूर्व सीएमओ हरिशंकर शर्मा, हिम्मत डांगी, सीए विकास भंडारी, राजेंद्र चास्टा, राजपूत सिंह सभा के पदाधिकारी विजेंद्र सिंह चौहान, पुलिस पेंशनर संघ जिला मंदसौर की कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ब्रजेश दुबे, प्रांतीय सचिव रामरतन दुबे, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रायसिंह यादव, जिला मंदसौर कोषाध्यक्ष नाहरसिंह सिसोदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवशंकरसिंह तोमर, नरेंद्र व्यास, भारतसिंह सिसोदिया, सदानंद पांडे, बालूराम राठौर, लाइकखान, इकबाल बाग, राधेश्याम परमार, रघुनाथ सिंह चौहान, सूफी संत शरीफ हुसैन, विनोद ब्रिजवानी आदि तमाम सदस्य एकत्रित हुए।

WhatsApp Image 2026 06 08 at 3.57.21 PM 2

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के द्वारा नशे के विरुद्ध एक अभियान चलाने का संकल्प लेकर सामूहिक शपथ ली गई अंत में आभार मंदसौर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ब्रजेश दुबे द्वारा माना गया।