WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

चुनाव लड़ने उतरे 12 उम्मीदवारों के पास नहीं कोई संपत्ति

643

चुनाव लड़ने उतरे 12 उम्मीदवारों के पास नहीं कोई संपत्ति

 

भोपाल:एमपी में विधानसभा चुनाव लड़ रहे 12 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनके पास कोई चल अचल संपत्ति नहीं है और उन्होंने अपनी कुल संपत्ति शून्य घोषित की है। इनमें से 6 उम्मीदवारों के पास पैन कार्ड भी है।

जिन उम्मीदवारों की शून्य संपत्ति है उनमें आष्टा से चुनाव लड़ रहे आजाद समाज पार्टी काशीराम के अजय परमार, जैतपुर से चुनाव लड़ रहे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के फतेह बहादुर, सीधी जिले के चुरहट से चुनाव लड़ रहे बिंदी जनता पार्टी के अरुण कुमार, जनता दल यूनाइटेड की टिकट पर बालाघाट से चुनाव लड़ रहे विजय कुमार पाटले और आठ निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है।