WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

13 सहकारी कर्मचारी बर्खास्त, धान खरीदी कार्य छोड़कर आंदोलन करने पर एस्मा के तहत की कार्यवाही

581
WhatsApp Image 2025 11 17 At 1.24.24 PM

13 सहकारी कर्मचारी बर्खास्त, धान खरीदी कार्य छोड़कर आंदोलन करने पर एस्मा के तहत की कार्यवाही

बलौदा बाजार। प्रदेश भर के जिलों में सहकारी समितियों के हड़ताली कर्मचारियों के विरुद्ध प्रशासन के द्वारा एस्मा के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में बलौदा बाजार जिले में प्रभारी प्रबंधक साहित 13 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है तथा 3 कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर प्रस्तावित है।

जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमगा समिति प्रबंधक मंजुला शर्मा, खोखली समिति प्रबंधक राकेश कुमार टंडन, धुर्रा बांधा समिति प्रबधक मूलचंद वर्मा,रोहांसी समिति प्रबंधक धर्मेन्द्र साहु, समिति प्रबंधक तिल्दा रामकुमार साहु को बर्खास्त किया गया है।इसी तरह कसडोल विकासखंड के समिति गिरौद के विक्रेता नन्द कुमार पटेल, हसुआ के विक्रेता गोकुल प्रसाद साहु, थरगांव के विक्रेता ललित साहू, कटगी के विक्रेता रामस्वरूप यादव, चिखली के विक्रेता खेलसिंग कैवर्त्य, कोसमसरा के विक्रेता अमित साहू, सरखोर के विक्रेता भीम साहु, लवन के विक्रेता रविकमल को बर्खास्त किया गया है।

विकासखंड पलारी अंतर्गत समिति कोनारी के प्रभारी प्रबंधक राजेंद्र चंद्राकर, समिति रोहरा के कम्प्यूटर ऑपरेटर बीरेंद्र साहु एवं समिति रिसदा के विक्रेता टीका राम वर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने शाखा प्रबंधक को पत्र जारी किया गया है।उधर खैरागढ़ जिले के धान उपार्जन केंद्रों में पदस्थ 50 समिति प्रबंधक ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। इसे सरकारी आदेश का उल्लंघन एवं खरीदी प्रक्रिया में बाधा मानते हुए पुलिस अधीक्षक को उनके विरुद्ध FIR दर्ज करने के लिए पत्र भेजा गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है, कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील कार्य में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।