WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

तेलंगाना में 4 करोड़ के इनामी 130 माओवादियों ने 124 अत्याधुनिक हथियारों के साथ किया सरेंडर

278
WhatsApp Image 2026 03 08 At 16.40.58

तेलंगाना में 4 करोड़ के इनामी 130 माओवादियों ने 124 अत्याधुनिक हथियारों के साथ किया सरेंडर

रुचि बागड़देव की रिपोर्ट

हैदराबाद: तेलंगाना में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक सफलता मिली है। राज्य के 4 करोड़ के इनामी 130 माओवादियों ने 124 अत्याधुनिक हथियार के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

हैदराबाद के ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सरेंडर करने वाले कैडर्स से मुलाकात की और उनके लिए पुनर्वास योजनाओं की घोषणा की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले 124 सदस्यों में संगठन के कई ऊंचे पदों पर बैठे नेता शामिल हैं:

स्टेट कमेटी सदस्य: 03
रीजनल कमेटी सदस्य: 01
डिवीजनल कमेटी सदस्य: 10
क्षेत्रीय (Area) कमेटी सदस्य: 46
सक्रिय पार्टी सदस्य: 70

नक्सलियों ने समर्पण के दौरान पुलिस को 124 अत्याधुनिक हथियार सौंपे, जिनमें शामिल हैं:

AK-47 राइफलें: 31
INSAS राइफलें: 21
SLR और .303 राइफलें: 38
INSAS LMG: 01 (लाइट मशीन गन)