WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

14 Trainees Came to Barwani : मसूरी से 14 प्रशिक्षणार्थी अध्ययन के लिए बड़वानी आए!

फाउंडेशन कोर्स के लिए फील्ड और अनुसंधान कार्यक्रम के तहत भ्रमण करेंगे!

925
WhatsApp Image 2023 08 28 At 19.34.54

14 Trainees Came to Barwani : मसूरी से 14 प्रशिक्षणार्थी अध्ययन के लिए बड़वानी आए!

Indore : लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी के 98वें फाउंडेशन कोर्स के लिए फील्ड अध्ययन और अनुसंधान कार्यक्रम के लिए इंदौर संभाग के बड़वानी जिले में 14 प्रशिक्षु अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर आए हैं। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न गतिविधियों सहित शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी लेंगे।

प्रशिक्षु अधिकारी 2 सितम्बर तक ग्रामों का भ्रमण करेंगे तथा ग्रामों में ही रहते हुए अपने अध्ययन को पूरा करेंगे। कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग ने पिछले दिनों कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में उक्त सभी प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने बैठक लेकर जानकारी दी कि किस शासकीय विभाग में कौन-कौन से कार्य होते है। इस दौरान कलेक्टर ने विभागीय जानकारी के साथ बड़वानी जिले के परिचय देते हुए यहां कि जनजातीय संस्कृति के बारे में भी बताया।

प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से बड़वानी जिले की पृष्ठभूमि के अलावा आकांक्षी जिला बड़वानी के बारे में बताते हुए आकांक्षी जिले सूचकांक के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का भी उत्तर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, अपर कलेक्टर केके मालवीय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं प्रशिक्षु अधिकारी उपस्थित थे।