WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

राॅयल हाॅस्पिटल के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 141 मरीजों की हुई जांच

922

राॅयल हाॅस्पिटल के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 141 मरीजों की हुई जांच

Ratlam : राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर द्वारा जिले के ग्राम हरथली में चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।शिविर में हरथली एवं आसपास के क्षेत्र के 141 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।शिविर में हरथली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों का 3 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।इस शिविर में मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का उपचार प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा करवाया।राॅयल हाॅस्पिटल के डॉ. शमशूलहक,महिला चिकित्सक डॉ.आशिता ठाकुर एवं डॉ.आदित्य पाटीदार ने परामर्श प्रदान किया।

शिविर का कार्यक्रम ग्राम सरपंच अय्यूब खान के मुख्य आतिथ्य में प्रारम्भ हुआ।इस शिविर के आयोजन के लिए ग्राम वासियों ने रॉयल हॉस्पिटल प्रबंधक का धन्यवाद ज्ञापित किया।शिविर में डॉक्टरों की टीम की और से आमजनों के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं।इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर,शुगर एवं एस.पी.ओ.2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई।कोरोना महामारी से जागरुकता के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया तथा गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस द्वारा की गई।साथ ही साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।शिविर के आयोजन में गांव कि आशा कार्यकर्ता सुगन गरवाल का सहयोग रहा।आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के संजीत परिहार,दीपेंद्र शर्मा,बंसी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।