WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

17 Inch Rain : इंदौर जिले में अभी तक 17 इंच औसत बारिश

पिछले साल की तुलना में 6 इंच बारिश ज्यादा हुई

1018
WhatsApp Image 2022 07 27 At 6.31.52 PM

Indore : जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक पिछले साल अभी तक हुई वर्षा की तुलना में 136.2 मिलीमीटर (लगभग 6 इंच) अधिक औसत वर्षा हो चुकी है।

जिले में इस वर्ष अब तक 425.1 मिलीमीटर (लगभग 17 इंच) औसत वर्षा हुई। जबकि गत वर्ष इस अवधि में जिले में 288.9 मिलीमीटर (11 इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के इंदौर क्षेत्र में 471.6 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 381 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 409.8 मिलीमीटर, देपालपुर में 512 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 351 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

पिछले साल अभी तक जिले के इंदौर क्षेत्र में 232.2 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 219.2 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 307.4 मिलीमीटर, देपालपुर में 309.5 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 376.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।