WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

180 Youth Were Thrown into Russian War : धार के सुयश ने 180 युवाओं को रूसी युद्ध में झोंका!

1564
WhatsApp Image 2024 03 14 At 18.09.05

180 Youth Were Thrown into Russian War : धार के सुयश ने 180 युवाओं को रूसी युद्ध में झोंका!

मामले की CBI जांच शुरू, धार में भाजपा पार्षद है सुयश की मां!

Bhopal : मध्यप्रदेश के धार जिले का नाम युवाओं को रूस भेजकर युद्ध लड़ने के लिए मजबूर करने के मामले में जुड़ गया। अब इस मामले की जांच CBI कर रही है। 180 युवकों को रूस भेजने वाली संस्था ‘आरएएस ओवरसीज सर्विसेज’ का मालिक सुयश मुकुट धार का रहने वाला है। उसकी मां अनीता मुकुट धार नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-4 की भाजपा पार्षद हैं। उनके पिता रमाकांत मुकुट डॉक्टर हैं।

सुयश मुकुट का परिवार धार की सिल्वर हिल कॉलोनी में रहता है। उसकी मां अनीता मुकुट को करीब एक साल पहले नगर पालिका चुनाव में भाजपा का टिकट मिला था। मामले के संज्ञान में आने के बाद CBI ने 6 मार्च को मानव तस्करी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

WhatsApp Image 2024 03 14 at 18.09.24

इस घटना के बारे में CBI से मिली जानकारी में बताया गया कि जांच एजेंसी ने देशभर के बड़े मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने का वादा करके कुछ युवाओं को रूस पहुंचाया। रूस पहुंचने के बाद इनको जबरन युद्ध में झोंक दिया गया। जानकारी मिली है कि कुछ युवा गंभीर रूप से घायल भी हुए।

सीबीआई ने दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, मुंबई, अंबाला, चंडीगढ़, मदुरई और चेन्नई समेत 13 शहरों में एक साथ छापेमारी की। इन छापों में 50 लाख रुपए से ज्यादा नकदी, लैपटॉप, मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज जैसी सामग्री जब्त की गई। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

सुयश मुकुट ने 180 लोगों को भेजा रूस

धार के सुयश की आरएएस ओवरसीज सर्विसेज का दफ्तर दिल्ली में है। इसके संचालक सुयश मुकुट पर आरोप है कि उसने 180 लोगों को रूस भेजा। इनमें से अधिकतर लोग स्टूडेंट वीजा पर भेजे गए। CBI के मुताबिक, युवकों को झांसा दिया गया था कि उन्हें रूस की यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाया जाएगा। जहां कोर्स पूरा करने के बाद वे अच्छी जॉब हासिल कर पाएंगे।

युवाओं को ठगने में लगी भाजपा

सुयश का भाजपा कनेक्शन सामने आने के बाद कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, ‘सुयश मुकुट की संस्था आरएएस ओवरसीज फाउंडेशन ने 180 युवाओं को रूस भेजा। जब वे रूस पहुंचे तो उन्हें जबरन युद्ध में धकेल दिया गया। कई भारतीय युवकों की मौत की खबर भी आई है। पीएम मोदी से लेकर भाजपा का हर नेता युवाओं को ठगने और झांसा देने में लगा है। यह देश के युवाओं के साथ अन्याय है।’