WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

9 किलो गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार मोटरसाइकिल भी पकड़ी

959
Blackmail

9 किलो गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार मोटरसाइकिल भी पकड़ी

उन्हेल से सतीश सोनी की रिपोर्ट

Unhel : 9 किलो गांजा लेकर अवैध रूप से तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को पकड़ने में उज्जैन जिले की उन्हेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं।उज्जैन एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल द्वारा जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी करने वाले लोगों को धरपकड़ कर उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। इसी बात को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकाश भूरिया, क्राइम विनोद कुमार मीणा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागदा पिंटू कुमार बघेल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को अवैध रूप से गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।

क्या था मामला

19 मार्च को मुखबिर द्वारा पुलिस सूचना मिली थी की नागदा रोड नागझिरी फंटे पर एक व्यक्ति गांजा की डिलेवरी करने आ रहा हैं वहीं दूसरा व्यक्ति गांजा लेने आने वाला है। इस पर पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार नागझिरी फंटे पर टीम को लेकर निगरानी की तो दो व्यक्ति पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से भागने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया उनके पास बेग था जो देखने पर संदिग्ध लग रहा था पुलिस ने बेग की तलाशी ली जिसमें 9 किलो गांजा निकला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल भी जप्त की है तथा अपराध क्रमांक 89/2023 धारा 8/20 एन डी पी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी अशोक शर्मा, उप निरीक्षक पवन वास्केल, उप निरीक्षक सुखसेन अरियाम, प्रधान आरक्षक रामेश्वर पटेल, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र झा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजकुमार, आरक्षक देवेन्द्र, आरक्षक हेवेन्द्र, आरक्षक सचिन धाकड़, आरक्षक अखिलेश यादव, सायबर एवं क्राइम ब्रांच टीम के उप निरीक्षक संजय यादव, उप निरीक्षक निरीक्षक प्रतीक यादव, प्रधान आरक्षक कुलदीप भारद्वाज, प्रधान आरक्षक रूपेश बिडवान, प्रधान आरक्षक सोमेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक कृपाशंकर, आरक्षक कपिल राठौर, आरक्षक अंकित सिंह चौहान, आरक्षक बलराम सिंह गुर्जर, आरक्षक अनीस मंसूरी, आरक्षक जितेन्द्र पाटीदार की मुख्य भूमिका रही। बता दें कि यह क्षेत्र इंदौर बड़नगर और उज्जैन से लगा होने के कारण राजस्थान के तस्करों का मुख्य केंद्र है इन्हीं कारणों से छोटे छोटे अवैध कार्य करने वाले यहां स्मैक चरस और गांजे की पुड़िया बनाकर बेचते हैं और सप्लाय भी करते हैं। पिछले 4 माह में उज्जैन पुलिस कई तस्करों को पकड़कर लाखों रुपए का अवैध माल बरामद कर चुकी है।