WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

23 Routes for E-Rickshaw Decided : शहर के 23 रूट पर कलर कोडिंग के हिसाब से चलेंगे 7 हजार ई-रिक्शा!

बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की कोशिश!

1925
WhatsApp Image 2024 01 27 At 6.48.38 PM 1

23 Routes for E-Rickshaw Decided : शहर के 23 रूट पर कलर कोडिंग के हिसाब से चलेंगे 7 हजार ई-रिक्शा!

Indore : शहर में बढ़ते वाहनों से बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम ने एक नया फैसला किया है। प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ ने शहर में चल रहे 7 हजार ई-रिक्शा के लिए 23 रुट तय किए। इन मार्गों पर ई-रिक्शा कलर कोडिंग के हिसाब से चलेंगे।

शहर की सड़कों पर लगातार बढ़ते जा रहे ई-रिक्शा और बिगड़ते ट्राफिक को सुधारने के प्रशासन और पुलिस के ट्रैफिक विभाग की कलेक्टर कार्यालय में बैठके हुई। इसमें व्यवस्था को सुधारने के लिए नई रणनीति पर विचार किया गया। निर्धारित 23 मार्गों पर परमिट दिए जाने की योजना के साथ कलर कोडिंग और बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने पर विचार किया गया।

ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इसे लेकर कलेक्टर के सामने कई बार रूट प्लान को लेकर प्रस्ताव रखे जा चुके हैं। आज इन्ही प्रस्तावों पर बैठक की गई। कलेक्टर आशीष सिंह, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तैयार किए गए ट्रैफिक रूट प्लान की समीक्षा की। 19 रूट और 4 सब-रूट पर ई-रिक्शा की सीमा तय करने पर विचार किया गया। अब मिले परमिट पर ही ई-रिक्शा मालिक अपने वाहनों का संचालन कर सकेंगे।

ये होंगे निर्धारित 23 मार्ग
गंगवाल बस स्टैंड से ग्रीन पार्क कॉलोनी, राऊ गोल चौराहा से लेकर देवास नाका, मृगनयनी से देवास नाका, गिटार तिराहा से खजराना, पलासिया चौराहा से कनाडिया रोड, अरविंदो हॉस्पिटल से सिटेडल मॉल, बापट चौराहा से देवास नाका, एयरपोर्ट से अरविंदो हॉस्पिटल, मरीमाता चौराहा से सरवटे बस स्टैंड, संजय सेतु से चोइथराम मंडी चौराहा, रेलवे स्टेशन से सियागंज की ओर पटेल प्रतिमा से बिचोली हैप्सी तक, संजय सेतु से राज मोहल्ला बड़ा गणपति होते हुए कृष्णपुरा छत्री वनवे पर भी ई-रिक्शा संचालित किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन से मूसाखेड़ी चौराहा तक मधु मिलन चौराहा से भंवरकुआं चौराहा, महू नाका से केट रोड, महूनाका से राजेंद्र नगर, नौलखा से देवगुराडिया, महू नाका से अंतिम चौराहा, पार्क रोड से देवास नाका, परदेसीपुरा चौराहा से स्कीम नंबर 140 तक, मालवा मिल चौराहा से स्टार चौराहा, चंदन नगर चौराहा से रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 तक रूट तय किए जाएंगे।

इनकी संख्या पर भी लगाम लगेगी
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि तेजी से ई-रिक्शा की बढ़ती हुई संख्या भी चिंता का विषय है, जिसे लेकर भी चर्चा की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि रूट प्लान के साथ-साथ कलर कोडिंग भी की जा रही है ताकि कोई अन्य रूट का रिक्शा किसी अन्य रूट पर चलता दिखाई दे तो ट्रैफिक के जवान उसे आसानी से चिन्हित कर सके।