WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

24 Carat Gold Biscuit: शेख परिवार की शादी में मेहमानों को 24 Carat Gold Biscuit देने को लेकर वीडियो हुआ वायरल!

530
24 Carat Gold Biscuit

24 Carat Gold Biscuit: शेख परिवार की शादी में मेहमानों को 24 Carat Gold Biscuit देने को लेकर वीडियो हुआ वायरल!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Wedding Video तेजी से घूम रहा है. रोशनी से सजी महफिल, शेखों का जलवा और एक डिब्बा जिसमें चमचमाते बिस्कुट रखे हों…कैमरा जैसे ही उस मंजर पर जाता है, दिल में बस एक ही सवाल उठता है क्या वाकई शादी में सोना बांटा जा रहा है?

वीडियो में कुछ लोग पारंपरिक अरबी लिबास में बैठे नजर आते हैं और एक शख्स उनके बीच डिब्बा लेकर आता है. डिब्बा खुलते ही अंदर रखी चमचमाती चीजें सबका ध्यान खींच लेती हैं. दावा किया गया कि ये 24 कैरेट गोल्ड बिस्कुट हैं, जो दुल्हन के भाई ने दूल्हे के परिवार को तोहफे में दिए. इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखाता है, लेकिन असल कहानी थोड़ी अलग और दिलचस्प है.

 

क्या सच में सोना बांटा गया—

वीडियो को एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जहां इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. कई यूजर्स ने इसे रॉयल शादी बताया, तो कुछ ने इसे दिखावा कहा, लेकिन तहकीकात में पता चला कि ये असली सोना नहीं था. असल में ये Luxury Chocolate, Gold Foil Chocolate थीं, जिन्हें गोल्डन फॉइल में लपेटकर सोने के बिस्कुट जैसा लुक दिया गया था. बताया जा रहा है कि ये पैची ब्रांड की मशहूर चॉकलेट हैं, जो मिडिल ईस्ट की शादियों में अकसर गिफ्ट की जाती हैं.

पूर्व मेयर को मौत की सजा, घर से बरामद हुआ था 13 हजार किलो सोना और 3400 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर युआन