WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

बंडा, शाहगढ़ में 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र भीमराव अंबेडकर अभ्यारण्य घोषित

741

बंडा, शाहगढ़ में 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र भीमराव अंबेडकर अभ्यारण्य घोषित

 

भोपाल: मध्यप्रदेश के सागर जिले की बंडा और शाहगढ़ तहसील में उत्तर सागर वन मंडल का 25 हजार 864 हेक्टेयर क्षेत्र अब आरक्षित वन घोषित किया गया है। इसे अब डॉ भीमराव अंबेडकर अभ्यारणय घोषित किया गया है।

उत्तर सागर वन मंडल में यह अभ्यारण्य होगा। इसमें मौजूद आरक्षित वन क्षेत्र, वन्य जीव और उसके पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास के प्रयोजन के लिए इस क्षेत्र को अभ्यारण्य बनाने का निर्णय लिया गया है।इस अभ्यारण्य में मालथौन बांदरी वन परिक्षेत्र के पथरिया गौड़ वन खंड, बंडा के पथरिया घाट, और पाटन, शाहगढ़ के पाटन वनखंड, शाहगढ़ के खैरवाहा, दुलचीपुर और छेन वनखंड को शामिल किया गया है। इन वन क्षेत्रों के 28 हजार 710 हेक्टेयर क्षेत्र में से 25 हजार 864 हेक्टेयर क्षेत्र को अभ्यारण्य में शामिल किया गया है। इसी माह से यह डॉ भीमराव अंबेडकर अभ्यारण्य के नाम से जाना जाएगा और इस क्षेत्र में निर्माण और अन्य गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।