WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

3 Died in Domestic Dispute : घरेलू विवाद में पिता ने दो बच्चों को जहर देकर खुद ने खाया, तीनों की मौत!

VDO देखिए : क्या बताया SDOP ने!

714
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

3 Died in Domestic Dispute : घरेलू विवाद में पिता ने दो बच्चों को जहर देकर खुद ने खाया, तीनों की मौत!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : जिले के ग्राम ढोरमारिया मे एक दहला देने वाला मामला सामने आया। इसमें एक पिता ने अपने दो मासूम बेटो को जहर देकर मार दिया फिर खुद ने भी जहर पीकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके मे सनसनी है। यह मामला पति पत्नी के बीच विवाद से जुडा है। शराबी पति मनोहर से परेशान होकर पत्नी सुनीता अपने बच्चों और पति को ससुराल मानपुर में छोड़कर अपने मायके ग्राम ढोरमारिया आ गई थी। बाद में पति भी दोनों बच्चो को लेकर ग्राम ढोरमारिया पहुँचा और पत्नी को अपने घर मानपुर ले जाने की जिद करने लगा। इसी दौरान विवाद हुआ और पति मनोहर ने 2 और 4 वर्षीय बेटे लक्ष्य और चिराग को जहर पिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर पी लिया।

जैसे तैसे सुनीता तीनों को लेकर मानपुर अस्पताल पहुँची जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद तीनो को इंदौर रैफर कर दिया। जहाँ उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। वही घटना के बाद से ही ग्राम ढोरमारिया मे मातम पसरा हुआ है। उधर, नालछा थाना पुलिस पूरे मामले की जाँच और कार्रवाई मे जुटी है।

देखिए वीडियो: क्या बताया SDOP ने-

इस घटना के बारे में एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि पत्नी 1 महीने पहले ही अपने ससुराल से आ गई थी। उसके बाद पति पत्नी से मिलने गया और वहां दोनों बच्चों को जहर खिला दिया और खुद ने भी खा लिया।