WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

3 Police Inspectors Now DSP: राजधानी के 3 निरीक्षक बने DSP 

703
SPS Officers Promotion

 

3 Police Inspectors Now DSP: राजधानी के 3 निरीक्षक बने DSP 

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने निरीक्षकों को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रभार सौंपा है। इनमें राजधानी में पदस्थ तीन निरीक्षक शामिल हैं। जिन्हें कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक का प्रभार मिलने के बाद अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ किया गया है। इन निरीक्षकों में थाना प्रभारी स्टेशन बजरिया अनिल सिंह मौर्य को नगरीय पुलिस भोपाल से कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा उज्जैन, छोला मंदिर थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान को नगरीय पुलिस भोपाल से कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक पुमु भोपाल एवं अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव को नगरीय पुलिस भोपाल से कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक पुमु भोपाल पदस्थ किया गया है। पुलिस आयुक्त भोपाल मकरंद देउस्कर ने इन तीनों अधिकारियों को मंगलवार को कार्यमुक्त कर दिया है।