WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

4 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

1085
IAS Officer's Transfer In MP

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। 4 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादलों के इस क्रम में अखिलेश कुमार मिश्र को उच्च शिक्षा का विशेष सचिव बना दिया गया है। बता दें, शुक्रवार को भी बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल करते है 6 आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए थे।

शनिवार को हुए तबादलों में आईएएस अधिकारी घनश्याम सिंह का भी तबादला कर दिया गया है उन्हें घनश्याम सिंह को अपर आयुक्त लखनऊ बना दिया गया है। वहीं आईएएस अमरनाथ उपाध्याय प्रतीक्षारत किये गए हैं। अमरनाथ उपाध्याय न्यायिक राजस्व परिषद के सदस्य थे।

वहीं साहब सिंह को न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।शुक्रवार को हुए 6 आईएएस के तबादले मेंएस राज लिंगम को वाराणसी का डीएम बनाया गया था वहीं आईएएस अधिकारी दीपा रंजन को बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया था। वहीं अनुराग पटेल प्रतीक्षारत किये गए है।

कुल पांच जिलों में नए डीएम तैनात किए गए थे। रमेश रंजन को कुशीनगर का डीएम, मनोज कुमार को बदायूं का डीएम तो वहीं अर्चना वर्मा को हाथरस जिले का डीएम बनाया गया था।