WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

4 New Flights From Indore : इंदौर से चार नई फ्लाइट 26 मार्च से शुरू होंगी!

दुबई के लिए नई फ्लाइट की घोषणा, पर पहले से चल रही उड़ान बंद!

926
WhatsApp Image 2023 03 02 At 6.43.37 PM 696x465

इंदौर। देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चार नई फ्लाइट शुरू की जा रही है, जो 26 मार्च से शुरू होंगी। इंडिगो एयरलाइंस ने शिर्डी, उदयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ के लिए इन फ्लाइट के लिए शेड्यूल जारी किया है।

इंदौर से अहमदाबाद फ्लाइट रोजाना सप्ताह में 6 दिन उड़ान भरेगी। कोरोना काल में बंद हुई इंदौर-शिर्डी फ्लाइट फिर शुरू की जा रही है। ये फ्लाइट दोपहर 12:25 शिर्डी के लिए रवाना होगी और 2 बजे शिर्डी पहुंचेगी। दोपहर 3:25 पर ये फ्लाइट शिर्डी से रवाना होकर शाम 5 बजे वापस इंदौर लौट आएगी।

इंदौर से लखनऊ फ्लाइट शाम 5:30 पर इंदौर से रवाना होगी और 7:20 पर लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से इंदौर के लिए 7:40 पर रवाना होगी और 9:40 पर इंदौर पहुंचेगी. सभी फ्लाइट का शेड्यूल फिलहाल एयरलाइंस कंपनी ने जारी किए हैं।

इंदौर-उदयपुर फ्लाइट शाम 5:20 इंदौर से रवाना होगी और 6:20 पर उदयपुर पहुंचेगी। फिर उदयपुर से 6:40 पर इंदौर के लिए रवाना होकर शाम 7 बजे इंदौर लौट आएगी। अहमदाबाद से इंदौर के लिए फ्लाइट सुबह 8:30 पर रवाना होगी और 9:40 पर इंदौर आएगी। इंदौर से दोपहर 2:10 पर फ्लाइट अहमदाबाद के लिए रवाना होगी और 3:15 अहमदाबाद पहुंचेगी।

दुबई के लिए नई फ्लाइट, पहले से चल रही बंद

दुबई के लिए इंदौर से एक नई फ्लाइट तो मिली, पर पहले से चल रही फ्लाइट को बंद कर दिया गया। अब 30 मार्च से एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई फ्लाइट का संचालन दुबई से शुरू होगा। 31 मार्च को यह फ्लाइट इंदौर से दुबई रवाना हाेगी। पहले से चल रही एयर इंडिया की फ्लाइट की बुकिंग इंदौर से दुबई के लिए 20 मार्च तक और दुबई से इंदौर के लिए 28 मार्च तक ही हो रही है। अप्रैल की बुकिंग सिस्टम से यह उड़ान हट गई है।

एयर इंडिया एक्स. के सेल्स ऑफिसर स्वकित काटकर बुधवार को इंदौर आए और उन्होंने कहा कि इंदौर से फ्लाइट को लेकर रिस्पॉन्स अच्छा है। एयर इंडिया की फ्लाइट की जगह अब नई फ्लाइट शुरू होगी। एयर इंडिया की फ्लाइट क्यों बंद हुई? इस पर उन्होंने कहा इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है।