WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

मुंबई में 4 मंजिला इमारत ढही, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

1342
WhatsApp Image 2022 08 19 At 3.37.48 PM

मुंबई: मुंबई के बोरीवली वेस्ट में आज एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। इस इलाके के साईं बाबा नगर में एक चार मंजिला इमारत के अचानक ढह जाने से कोई 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मुंबई से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे का बताया जा रहा है जब लोग बिल्डिंग के आसपास से गुजर रहे थे तभी यह बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई।

बिल्डिंग का नाम गीतांजलि बताया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस और बचाव गाड़ियां पहुंच गई है।
टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

अधिकारियों की मानें तो यह बिल्डिंग 40 साल पुरानी है और इसे जर्जर घोषित दी दिया था। इसके बाद बिल्डिंग को खाली भी करा दिया गया था।

आशंका यह है कि जब बिल्डिंग भरभरा कर गिरी तो सड़क पर चलने वाले लोग उसमें कही दब न गए हो। बहरहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।