WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

5 Big Announcement By Kamalnath: चुनाव के पहले कमलनाथ ने MP के किसानों के लिये 5 बड़ी घोषणायें की

1467
WhatsApp Image 2023 07 26 At 12.35.12 PM 696x391

5 Big Announcement By Kamalnath: चुनाव के पहले कमलनाथ ने MP के किसानों के लिये 5 बड़ी घोषणायें की

जानिए क्या है कृषक न्याय योजना

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के किसानों के लिये 5 बड़ी घोषणायें की हैं। कमलनाथ ने इन घोषणाओं को कृषक न्याय योजना का नाम दिया है।

कमलनाथ की पाँच घोषणाएँ
1. 5 हॉर्स पावर का बिल माफ
2. बिजली का बकाया माफ
3. किसानों का क़र्ज़ा माफ
4. आंदोलनों के मुक़दमे माफ
5. 12 घंटे बिजली का रास्ता साफ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपरोक्त 5 घोषणाएँ की हैं।

कमलनाथ ने कहा कि किसानों का क़र्ज़ माफ करने के साथ-साथ कांग्रेस अब पुराने बिजली बिल भी माफ करेगी। कांग्रेस प्रदेश के किसानों के 5 हॉर्स पावर तक के सिंचाई पंप के लिये मुफ्त बिजली देगी। शिवराज सरकार द्वारा किसानों पर दर्ज मुकदमें भी वापस किये जायेंगे। किसानों को 12 घंटे सतत् बिजली दी जायेगी

पत्रकारों से बातचीत में कमलनाथ ने कहा कि भाजपा की घोषणाएं झूठी हैं। प्रदेश में किसानों को धोखा दिया गया है। आय को दोगुना करने का वादा किया था। खेती को लाभ का धंधा बनाने का वादा था। हुआ इसका उलट। प्रदेश में किसानों की आय कम हुई है। नीति आयोग ने भी आंकड़े दिए हैं कि प्रदेश के किसान कर्जदार हो गए हैं। आय बढ़ती तो कर्ज कम होता। इसी वजह से हमने कर्ज माफी की योजना बनाई थी। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। भाजपा कह रही है कि ब्याज माफ किया है। किसानों को इससे राहत नहीं मिलेगी।

वह तो कर्जदार बना रहेगा। मध्य प्रदेश का किसान खाद-बीज के लिए भटक रहा है। जब वह आवाज उठाता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है। मुकदमा होता है। हमने तय किया है कि हम कृषि न्याय योजना लाएंगे। इसका उद्देश्य किसान की इनपुट लागत कम करने का होगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। जो हमने पहले घोषणा की थी, उसे भाजपा ने बंद कर दिया। जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम आगे भी किसानों का कर्जा माफ करेंगे। पांच हॉर्स पॉवर के सिंचाई पंप (स्थायी और अस्थायी) के लिए निशुल्क बिजली दी जाएगी। इस योजना से प्रदेश के 37 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा। किसानों के जो पुराने बिजली बिल हैं, वह राशि माफ होगी। किसानों को 12 घंटे पर्याप्त निर्बाध बिजली मुहैया कराएंगे। किसानों पर आंदोलन के या अन्य मामलों में जो भी आपराधिक केस बने हैं, हम उन्हें वापस लेंगे। खेती की लागत को कम किया जा सके, यह हमारा उद्देश्य है।