WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

5 Criminals Caught : फार्मा कंपनी में डकैती डालने वाले 5 बदमाश पकड़ाए, 2 फरार!

821

5 Criminals Caught : फार्मा कंपनी में डकैती डालने वाले 5 बदमाश पकड़ाए, 2 फरार!

 

Indore : चंदन नगर पुलिस ने कलारिया स्थित प्लेथिको फार्मा कंपनी में डकैती डालने का प्रयास करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। इनके दो साथी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए बदमाशों के पास से एयर गन और एक मोटरसाइकिल जब्त हुई है।

कलारिया गांव स्थित सालों से बंद पड़ी प्लेथिको फार्मा कंपनी में दो दिन पहले देर रात 7 बदमाश एक बड़ी डकैती डालने के मकसद से पहुंचे थे। लेकिन, इन बदमाशों को कंपनी में मौजूद गार्ड ने खदेड़ दिया। उस दौरान इन बदमाशों के पास मौजूद औजार कंपनी में छूट गए थे। लेकिन, ये बदमाश दोबारा अपने साथ एयर गन लेकर पहुंचे और जबरदस्ती करते हुए कंपनी में डकैती डालने का प्रयास कर रहे थे।

इन्होंने हवाई फायर किए और कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद बदमाश कंपनी के पीछे ही देर रात छुपे बैठे थे। जब दोपहर में पुलिस का पहरा कंपनी के पीछे कम हुआ, तो इन्होंने भागने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने इनका पीछा करके 3 बदमाशों को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ में इनके 2 और सथियों की जानकारी मिलने पर उन्हें भी पुलिस ने पकड़ लिया।

पकड़े गए बदमाश सभी मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और यह काफी समय से पीथमपुर क्षेत्र में एक किराए का कमरा लेकर रहते थे। सभी बदमाश आदतन चोरी करने वाले हैं और बड़ी चालाकी से पीथमपुर क्षेत्र में हर कंपनी के गार्डों को पैसों का लालच देकर चोरी का माल उन कंपनी में बेच दिया करते थे। बदमाश कबाड़े का काम भी करते हैं। अभी गिरोह के 2 आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ करेगी।