WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

हल्दी कार्यक्रम के दौरान सिलेंडर फटने से घायल एक ही परिवार की 5 महिलाओं की मौत

20 फरवरी को हुआ था हादसा, दिल्ली के एम्स में चल रहा था इलाज,सदमें में नई नवेली दुल्हन भी अस्पताल में भर्ती

1171

हल्दी कार्यक्रम के दौरान सिलेंडर फटने से घायल एक ही परिवार की 5 महिलाओं की मौत

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिण्ड: जिले के कचनाव गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब तेल कार्यक्रम के दौरान घायल हुईं 5 महिलाओं ने एक एक कर दम तोड़ दिया। घटना 20 फरवरी की है जिसमें गंभीर घायलों का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। लेकिन इलाजरत एक ही परिवार की 5 महिलाएं जिंदगी की जंग हारती चली गईं। ऐसे में नई नवेली दुल्हन भी सदमे के चलते अस्पताल में भर्ती है।

collage 23 1

collage 23 2

नई नवेली दुल्हन घर में प्रवेश करे और उसकी अगवानी करने के लिए घर में कोई महिला जिंदा ही ना बचे तो इसे आप किस्मत की मार ही कहेंगे। ऐसा ही कुछ भिंड में सामने आया है जहां नई नवेली दुल्हन तो घर पर आई लेकिन घर में कोई भी महिला मौजूद नहीं थी। जो घर की महिलाएं नई नवेली दुल्हन की आरती उतारकर उसे गृह प्रवेश कराती वह शादी से 2 दिन पहले हुए सिलेंडर ब्लास्ट में गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। और एक एक कर उन्होंने दम तोड़ दिया।

दरअसल भिंड के कचनाव कला गांव के रहने वाले अमर सिंह यादव के छोटे बेटे रिंकू की 22 फरवरी को शादी थी। शादी के 2 दिन पहले 20 फरवरी को घर में एक बड़ा हादसा हो गया। घर में हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें गांव भर की महिला और पुरुष घर के अंदर इकट्ठा थे तभी घर के अंदर रखा हुआ एक सिलेंडर फट गया और इस हादसे में घर की महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों को ग्वालियर भर्ती किया गया तो 5 गंभीर घायल महिलाओं को उपचार के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां रविवार की रात से एक-एक करके 5 महिलाओं की मौत हो गई। मरने वाली सभी महिलाएं दूल्हे के परिवार की ही थी। मरने वालों में दूल्हे की मां जलदेवी, दूल्हे की चाची पिंकी, दूल्हे की भाभी नीरू और दूल्हे की दो शादीशुदा बहने अनीता और सुनीता शामिल हैं। बुधवार की सुबह जब इन पांचों महिलाओं के शव गांव में पहुंचे तो गांव में मातम पसर गया। नई नवेली दुल्हन घर में अकेली रह गई और घर कि वे महिलाएं जो दुल्हन की आवभगत करतीं, उन महिलाओं की एक साथ घर से अर्थी निकली और उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उसकी आंखें नम हो गई। घर के अंदर इतना बड़ा हादसा होने की वजह से दुल्हन की तबीयत बिगड़ी हुई है। और वह अस्पताल में भर्ती है।