WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

50 Girl Students Raped : नागपुर के मनोवैज्ञानिक पर 50 से ज्यादा नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का आरोप!

883
WhatsApp Image 2025 01 15 At 16.07.31

50 Girl Students Raped : नागपुर के मनोवैज्ञानिक पर 50 से ज्यादा नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का आरोप!

आरोपी मनोवैज्ञानिक ने 15 साल में नाबालिग बच्चियों को ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण किया!

Nagpur : 50 से ज्यादा नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया। मामले का खुलासा होने के बाद महाराष्ट्र में तहलका मच गया है। एक मनोवैज्ञानिक ने गंदा खेल खेलते हुए काउंसलिंग के नाम पर नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म किया। आरोपी मनोवैज्ञानिक पिछले 15 सालों से 50 से अधिक नाबालिग बच्चियों को ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण कर रहा था।

इस दरिंदे ने कई लड़कियों की शादी होने के बाद भी उनकी आपत्तिजनक फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी साइकोलॉजिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ितों तक पहुंचने व मामले की गहन जांच के लिए विशेष समिति बनाई गई है। आरोपी मनोवैज्ञानिक का नाम राजेश ढोके है। उसकी उम्र 47 वर्ष है और 2 बच्चियों का पिता है।

WhatsApp Image 2025 01 15 at 16.07.32

आरोपी साइकोलॉजिस्ट की पूर्वी नागपुर में हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में एक क्लिनिक है, जहां वह रेजिडेंशियल साइकोलॉजिकल काउंसलिंग करता है। मनोवैज्ञानिक पिछले 15 सालों से 50 से अधिक विद्यार्थियों को कथित रूप से ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण कर रहा था। आरोपी साइकोलॉजिकल बच्चों को आवासीय मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराता था। ग्रामीण इलाके जैसे भंडारा, गोंदिया जिले से आने वाले बच्चों को सेशन देता था।

इसी ‘काउंसलिंग कैंप’ के नाम पर वह बच्चों और बच्चियों को बाहर लेकर जाता था और गरीब बच्चियों के साथ रेप करता था। शिकायत के अनुसार, आरोपी साइकोलॉजिस्ट विद्यार्थियों खासकर लड़कियों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक मदद का वादा कर लुभाता था। उसने कई यात्राएं और शिविर आयोजित किए, जहां वह उनका यौन शोषण करता था और अश्लील तस्वीरें खींचता था। बाद में उसी तस्वीरों से पीड़ित लड़कियों को ब्लैकमेल करता था।

छेड़छाड़ के फुटेज भी सामने आए

आरोपी के कारनामे यहीं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उसने अपने इलाके में कई महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ की है। इसके फुटेज भी सामने आए हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की है। इसकी इन्हीं हरकतों की वजह से इसे बीच सड़क कई बार पीटा भी गया है। बावजूद इसके राजेश ढोके ने अपनी हरकत नहीं छोड़ीं। एक महिला सिंगर के जिस्म से खिलवाड़ किया, उसे लॉज में ले गया। शराब पिलाई, शारीरिक संबंध बनाते हुए बनाया वीडियो और फिर चला ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल।

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

मनोवैज्ञानिक की घिनौनी करतूतों का पर्दाफाश पूर्व छात्रा ने ही किया। दरअसल पीड़िता भी उसकी शिकार हो चुकी है। काउंसलिंग के नाम पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया ता। इस दौरान उसकी आपत्तिजनक फोटो ले ली थी। पीड़िता की बालिग होने के बाद परिजनों ने उसकी शादी कर दी थी। शादी होने के बाद भी आरोपी आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर बार-बार बुलाता था। इससे तंग आकर उसने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि कई पीड़िताओं की अब शादी हो चुकी हैं। ऐसे में वह शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क करने में संकोच कर सकती हैं।

इस अधिनियम के तहत एफआईआर

पुलिस ने आरोपी राजेश पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला अलग-अलग 3 मामले दर्ज किये है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष समिति का भी गठन किया है। पीड़ित बच्चियों और महिलाओं से अपील की है कि वे आरोपी राजेश ढोके के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवाए।