WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता सप्ताह में 55 नए रोगी मिले, 73 रोगियों का उपचार

928
WhatsApp Image 2023 01 31 At 5.23.48 PM 1 696x521

रतलाम. जिले में 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलेगा।सोमवार को इस अभियान की शुरुआत हों चुकी हैं।जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.जीआर गौड़ ने बताया राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में जिले में दिसंबर माह तक 55 नए कुष्ठ रोगियों की खोज की।

37 कुष्ठ रोगी उपचार मुक्त हुए हैं। 73 कुष्ठ रोगियों का अभी उपचार जारी हैं। चमड़ी पर चमड़ी से हल्के रंग का कोई भी सुन्न दाग या धब्बा जिसमें ठंडे गर्म का एहसास ना हो कुष्ठ रोग हो सकता है। तत्काल जांच करवा कर पूरा उपचार करना चाहिए।समय पर उपचार न कराने पर यह विकृति का रूप ले सकता है। कुष्ठ का उपचार फ्री सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है।

WhatsApp Image 2023 01 31 at 5.23.48 PM

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर रतलाम, बाजना, पिपलोदा, आलोट, नामली आदि स्वास्थ्य केंद्रों पर गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर अभियान की शुरुआत की है। डॉ.आर के पाल, दीपक उपाध्याय, सचिन वर्मा, अनस बेलिम,प्रियंका हेराल्ड, सरला वर्मा, डॉ.जितेंद्र जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर रतलाम,बाजना, पिपलोदा,आलोट,नामली आदि स्वास्थ्य केंद्रों पर गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर अभियान की शुरुआत की गई।

डॉ.आरके पाल, दीपक उपाध्याय, सचिन वर्मा, अनस बेलिम, प्रियंका हेराल्ड, सरला वर्मा, डॉ.जितेंद्र जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।

विकलांगों के विकास हेतु समर्पित राष्ट्रीय संगठन सक्षम सविता प्रकोष्ठ के मालवा प्रांत के अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला ने बताया कि इस मौके पर कुष्ठ रोग को लेकर समाज मे फैली भ्रांतियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए जनजागृति अभियान चलाया गया हैं।

प्रांत मे कुष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा कुष्ठ रोगियों की खोज कर उनकी सूची बनाई जाएगी ताकि उनके इलाज व सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।

समाजसेवी, भाजपा नेता अशोक चोटाला ने सेवाभावी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में जनजागृति अभियान में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की।