WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

राज्यपाल को लोक सेवा आयोग का 67वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट

525
WhatsApp Image 2025 01 17 At 18.01.09

राज्यपाल को लोक सेवा आयोग का 67वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट

आयोग के पदाधिकारियों ने राजभवन में की सौजन्य भेंट

भोपाल: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के पदाधिकारियों ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेशलाल मेहरा ने आयोग का 67वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया। इस अवसर पर सदस्य डॉ. कृष्णकांत शर्मा और डॉ. नरेन्द्र कुमार कोष्टी एवं सचिव श्री प्रबल सिपाहा मौजूद थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेशलाल मेहरा ने बताया कि आयोग द्वारा वर्ष 2023-24 में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के पदों की पूर्ति के लिए 70 विज्ञाप्ति जारी की गई है। आलोच्य अवधि में 21 परीक्षा आयोजित की गई है जिनमें 13 हजार 833 अभ्यार्थियों का साक्षात्कार किया गया। वर्ष 2023-24 में 3 हजार 114 और वर्ष 2024-25 में 1 हजार 829 अभ्यार्थियों का चयन कर कुल 4 हजार 943 पदों के चयन की अनुशंसा शासन को भेजी गई। उन्होंने आयोग द्वारा किए गए राज्य पात्रता परीक्षा के आयोजन, मूल्यांकन प्रक्रियाओं मे किए जा रहें नवाचारों से अवगत कराया।