WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

7 IFS Officers Promoted: MP में सात IFS अधिकारी पदोन्नत

1337

7 IFS Officers Promoted: MP में सात IFS अधिकारी पदोन्नत

भोपाल: राज्य शासन ने आज अलग-अलग जारी आदेशों में मध्य प्रदेश कैडर के 7 IFS अधिकारियों को पदोन्नत किया है।

भारतीय वन सेवा के 1999 बैच के अधिकारी उत्तम कुमार शर्मा को मुख्य वन संरक्षक से पदोन्नत कर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है।

भारतीय वन सेवा में 2010 बैच के चार अधिकारियों रिपुदमन सिंह भदोरिया,रविंद्र मणि त्रिपाठी, श्रीमती बासु कनोजिया और गौरव चौधरी को वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

भारतीय वन सेवा में 2006 बैच के दो अधिकारियों जे देवाप्रसाद और अशोक कुमार को मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह दोनों अधिकारी अभी वन संरक्षक हैं।
राज्य शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।