WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

दतिया में 400 साल पुरानी दीवाल गिरने से 7 की मौत, 2 घायल, मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख की सहायता

684
WhatsApp Image 2024 09 12 At 3.31.00 PM

दतिया में 400 साल पुरानी दीवाल गिरने से 7 की मौत, 2 घायल, मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख की सहायता

दतिया: मध्य प्रदेश में दतिया में 400 साल पुरानी दीवाल गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस दुखद हादसे में 2 लोग घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा गुरुवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे हुआ।मृतकों में एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं। बाकी दो लोग परिवार के मुखिया की बहन और बहनोई हैं। मलबे में 9 लोग दबे थे। पड़ोसियों ने 2 को सुरक्षित निकाल लिया था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 3 बजे तेज आवाज आई। लोग बाहर निकले तो देखा कि किले की दीवार गिर गई है। मलबे में दबे दो लोगों को तत्काल बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। प्राप्त जानकारी अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन कोई 7 घंटे चला। अब कार्य लगभग पूर्ण हो गया है।

WhatsApp Image 2024 09 12 at 3.29.21 PM

इसी बीच लोगों ने प्रशासन पर रेस्क्यू कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए।
बताया गया है कि सुबह करीब साढे़ 5 बजे कलेक्टर संदीप मकीन, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे।

हादसे में करीब 7 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से 7 शव निकाले गए।
कलेक्टर संदीप मकीन ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।