WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रेलवे परिचालन विभाग के 8 कर्मचारी सम्‍मानित 

प्रोत्साहन के साथ दायित्व निर्वहन महत्वपूर्ण - अपर रेल प्रबंधक श्री अहमद

545
WhatsApp Image 2024 08 10 At 9.33.57 PM

रेलवे परिचालन विभाग के 8 कर्मचारी सम्‍मानित 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । पश्चिम रेलवे मंडल के परिचालन विभाग के स्टेशन मास्टर, ट्रेन मैनेजर, पॉइंट्स मैन जैसे विभिन्न पदों पर कार्यरत   कर्मचारियों द्वारा संरक्षा के क्षेत्र में जून एवं जुलाई महीनों में उत्कृष्ट कार्य करने केलिए  8 कर्मचारियों को वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक की उपस्थिती में अपर मण्डल पश्चिम रेल प्रबन्धक रतलाम श्री असफाक अहमद द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया  |

सम्‍मानित किये गये कर्मचारियों में श्री गगन कुमार छप्री-पैसेंजर ट्रेन मैनेजर –रतलाम, श्री राहुल कुमार सिंह पाईंट्स मैन-ताजपुर, श्री अखेसिंह कच्छवाहा-स्टेशन मास्टर-पंच पिपलिया, श्री धनीराम  मीना पाईट्समैन-खाचरोद, श्री मनीष कुमार पॉइंट्स मैन जैकोट, श्री रामसिंह मेडा -स्टेशन मास्टर  रेंटिया, श्री प्रमोद गुप्ता- कंट्रोलर रतलाम एवंश्री डी.के.शर्मा /ट्रेन मैनेजर-उज्जैन  शामिल थे।

 इन रेलवे कर्मचारियों द्वारा ट्रेन के सुरक्षित परिचालन में विभिन्‍न प्रकार की घटनाओं जैसे- वेगन का दरवाजा खुला देखकर बंद करवाना, गुड्स ट्रेन में हैंगिंग पार्ट को देखकर उसकी सूचना देना, गुड्स ट्रेनों को निर्धारित समय पर चलाना, चलती ट्रेन में धुँआ निकलना, ब्रेक ब्‍लॉक शू का मिसिंग होने की सूचना देकर इसे ठीक किया गया जिससे किसी भी प्रकार की संभावित अप्रिय घटना को रोकी जा सकी।

अपर मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अहमद द्वारा कर्मचारियों द्वारा संरक्षित ट्रेन परिचालन में किए गए उत्‍कृष्‍ट कार्य की सराहना की तथा भविष्‍य में भी इसी प्रकार सतर्कता पूर्वक कार्य करते रहने के लिए प्ररित किया।  प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित रेलवे कर्मियों को बधाई दी ।
इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों , जनसंपर्क अधिकारी श्री खेमराज मीना एवं अन्य उपस्थित थे ।