WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

83वी राष्ट्रीय केडेट एवं सब जूनियर स्पर्धा, दिनेश, प्रियानुज, सथ्यानारायण राष्ट्रीय विजेता

1302
WhatsApp Image 2022 06 01 At 8.19.13 PM 696x324

इंदौर से रवि तिवारी की रिपोर्ट

इंदौर: टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन द्वारा आयोजित 83वी. राष्ट्रीय केडेट एवं सबजूनियर टेबल टेनिस स्पर्धा में बालक वर्ग के विभिन्न आयु वर्गो में के.सथ्यानारायण (टी.टी.टी.ए), टी.दिनेश (कर्नाटक), प्रियानुज भटटा्चार्य (आसाम) राष्ट्रीय विजेता बने।

अभय प्रशाल में खेली गई राष्ट्रीय स्पर्धा में बालको के अंडर-11 आयु वर्ग के अंतिम मुकाबले में के.सथ्यनारायण (टी.टी.टी.ए.) ने आदित्य दास (बंगाल) को 12-10, 8-11, 11-9, 7-11, 11-7 से पराजित कर खिताब जीता। सेमीफायनल में सथ्यनारायण ने समद्ध भटटा्चार्य (बंगाल) को 3-1 से व आदित्य दास (बंगाल) ने आकाश राजावेलु (टी.एन.टी.टी.ए) को 3-1 से पराजित किया।

बालक अंडर-13 आयु वर्ग का खिताब दिनेश टेशुब (कर्नाटक) ने आर्य कटारिया (गुजरात) को 12-10, 11-5, 8-11, 11-6, 11-8 से पराजित कर अर्जित किया। सेमीफायनल में दिनेश ने धनंजय सिंह ठाकुर (पी.एस.पी.बी) को 4-0 से व आर्य कटारिया (गुजरात) ने विशाल गर्ग (चंडीगढ) को 4-1 से हराया।

बालक अंडर-15 आयु वर्ग के फायनल मुकाबले में प्रियानुज भाटटा्चार्य (आसाम) ने नमन भटनागर (हिमाचल प्रदेश) को 11-8, 11-6, 5-11, 8-11, 11-5, 11-8 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। सेमीफायनल में प्रियानुज ने नेईल मुले (महाराष्ट्र) को 4-2 से व नमन भटनागर ने मुत्थू राजशेखरन (टी.एन.टी.टी.ए) को 4-2 से परास्त किया।


Read More… MP State School Chess Championship In Indore:6 खिलाडियों को मिलेगा चेेस ओलिंपियाड में जाने का मौका 


स्पर्धा का पुरस्कार वितरण बी.एस.एन.एल. इंदौर के प्रधान महाप्रबंधक संजीव सिंघल के मुख्य आतिथ्य व मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर म.प्र. टेबल टेनिस संगठन महासचिव जयेश आचार्य, एस.रमन, एन.गणेशन, प्रमोद गंगराडे, नीलेश वेद रिंकू आचार्य, सतबिर सिंह, गौरव पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।

पुरस्कार वितरण के दौरान जयेश आचार्य को एक्सीलेंस आवार्ड से सम्मानीत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र शर्मा ने किया व आभार अमित कोटिया ने व्यक्त किया।