WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

9 BJP Leader Joins Congress: बीजेपी के 9 बड़े नेता कांग्रेस में हुए शामिल

2392

9 BJP Leader Joins Congress: बीजेपी के 9 बड़े नेता कांग्रेस में हुए शामिल

 

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी को आज मध्य प्रदेश में उस समय झटका लगा जब 9 नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। ये नेता हैं:

 

भंवर सिंह शेखावत पूर्व विधायक भाजपा, बदनावर जिला धार और पूर्व अपेक्स बैंक चेयरमैन

शेखावत दो बार विधायक रह चुके हैं। पहली बार इंदौर 5 सीट से और बाद में 2013 में धार जिले के बदनावर विधानसभा क्षेत्र से। लेकिन वे 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से चुनाव हार गए। बाद में दत्तीगांव ने हीं बीजेपी का दामन थाम लिया इसलिए उन्हें अब बदनावर से टिकट मिलने का सवाल ही नहीं था। यही सोचकर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि वे बदनावर से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं।

 

2 चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा जिला सागर, दो बार झांसी से सांसद रहे सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र। माना जा रहा है कि कांग्रेस इन्हें खुरई विधानसभा क्षेत्र से मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ चुनाव में खड़ा करेगी। वहां कांग्रेस से पहले रहे उम्मीदवार अरुणोदय चौबे कांग्रेस छोड़ चुके हैं।

 

3 वीरेंद्र रघुवंशी भाजपा विधायक कोलारस जिला शिवपुरी

वीरेंद्र रघुवंशी किसी समय ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते थे। सिंधिया ने उन्हें शिवपुरी उपचुनाव में कांग्रेस से वर्ष 2007 में कांग्रेस टिकट दिलाया था तब वह पहली बार विधानसभा में पहुंचे थे। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें 2008 और 2013 में भी शिवपुरी से उम्मीदवार बनाया जिसमें एक बार वे माखनलाल राठौर से चुनाव हारे तो दूसरी बार में यशोधरा राजे सिंधिया से चुनाव हारे।

इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा ने उन्हें पिछला चुनाव कोलारस सीट से लड़ाया। अब उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वे शिवपुरी से यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।

 

भाजपा के अन्य नेता जो आज कांग्रेस में शामिल हुए:

छेदीलाल पांडे शिवम पांडे कटनी,अरविंद धाकड़ शिवपुरी, सुश्री अंशु रघुवंशी गुना,

डॉ केशव यादव भिंड, डॉ आशीष अग्रवाल गोलू, भोपाल भाजपा के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के भांजे और महेंद्र प्रताप सिंह नर्मदापुरम।

 

इन सभी नेताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।