WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ मनोरंजन

Shahrukh in List of Rich : शाहरुख ने अमीरी में टॉम क्रूज और जैकी चैन को पीछे छोड़ा!

दुनिया के अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में शाहरुख़ का चौथा नंबर 

1052
WhatsApp Image 2023 01 13 At 5.13.28 PM 696x391

Mumbai : शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में टॉप 5 में शुमार हो गए हैं। इस मामले में शाहरुख ने हॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्स को पीछे छोड़ा है। यूं तो शाहरुख खान की गिनती पहले से ही दुनियाभर के अमीर एक्टर्स में होती है।

अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान दुनिय़ा के चौथे सबसे अमीर एक्टर बताए जा रहे हैं। दुनिया के सबसे अमीर एक्टरों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर जेरी सीनफेल्ड का नाम हैं। उनकी नेट वर्थ 1 बिलियन डॉलर यानी 8200 करोड़ रुपये के करीब बताई गई है।

8 जनवरी को ‘वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स’ के ट्विटर अकाउंट पर दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट शेयर की गई! इसमें शाहरुख खान चौथे नंबर पर कायम है। बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान की दमदार एक्टिंग का हर कोई फैन है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी शाहरुख की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती हैं। यही कारण है कि शाहरुख को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है!

टॉम क्रूज और जैकी चैन से आगे

शाहरुख खान ने टॉम क्रूज और जैकी चैन जैसे हॉलीवुड एक्टर, जिनकी पॉपुलैरिटी बहुत ही ज्यादा तगड़ी है, उन्हें भी पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में आठ एक्टर्स के नाम दिए गए हैं जिसमें चौथे नंबर पर शाहरुख का नाम है तो पाचंवें नंबर पर टॉम क्रूज और छठे नंबर पर जैकी चैन का नाम है।

वापसी के लिए तैयार

अपनी फिल्म ‘पठान’ के साथ वे बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के एक गाने को लेकर काफी विवाद भी हुआ, पर अब सेंसर की कैंची चलने के बाद सारा विवाद शांत हो गया। लेकिन, इस विवाद ने शाहरुख़ की इस फिल्म के उत्सुकता जरूर जगा दी है।