WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

न्यूज़ीलैण्ड से 4 साल बाद जीता भारत

वनडे में 12 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

991
WhatsApp Image 2023 01 18 At 10.24.37 PM 696x403

न्यूज़ीलैण्ड से 4 साल बाद जीता भारत

हैदराबाद: पहले शुभमन गिल की डबल सेंचुरी के दम पर टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत से मेजबान 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। हैदराबाद में बुधवार को भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। टीम की ओर से गिल ने अपने वनडे करियर की बेस्ट पारी खेली। वे 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुई। गिल ने हार्दिक पंड्या (28 रन), सूर्यकुमार यादव (31 रन) और रोहित शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। गिल ने पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 74, सूर्या के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन और रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 00 विकेट पर 000 रन ही बना सकी। कीवी टीम की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने 000 अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जमाया। जबकि मिचेल सेंटनर (57 रन) ने तीसरी फिफ्टी जमाई। इन दोनों के बीच 162 रन की साझेदारी हुई। एक समय लग रहा था कि न्यूजीलैंड आसानी से जीत हासिल करेगा। लेकिन, मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में दो विकेट झटककर भारत को मैच पर ला दिया।

ओपनर्स ने फिर दिलाई मजबूत शुरुआत
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। उन्होंने इस फैसले को सही भी साबित किया और ओपनर शुभमन गिल के साथ एक और फिफ्टी प्लस की पार्टनरशिप कर डाली। रोहित-गिल ने पहले विकेट के लिए 73 बॉल पर 60 रन जोड़े। रोहित शर्मा 38 बॉल पर 34 रन बनाकर आउट हुए।

नहीं चले कोहली
कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली भारतीय पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। वे महज 8 रन बनाकर आउट हुए। कोहली को सेंटनर ने बोल्ड कर दिया।

संक्षिप्त स्कोर: भारत ने 50 ओवरों में 349/8 (शुभमन गिल 208, रोहित शर्मा 34; डेरिल मिशेल 2/30, हेनरी शिपले 2/74) ने न्यूजीलैंड को 49.2 ओवरों में 337 पर ऑल आउट कर दिया (माइकल ब्रेसवेल 140, मिशेल सेंटनर 57, मोहम्मद) सिराज 4/46, कुलदीप यादव 2/43)