WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: 19 नगरीय निकायों में मतदान 20 जनवरी को

मतदान की सभी तैयारियाँ पूरी : राज्य निर्वाचन आयुक्त

790
nagar_palika_election

भोपाल : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने कहा है कि 20 जनवरी को 19 नगरीय निकायों में होने वाले मतदान की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। श्री सिंह ने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने का आग्रह किया है। मतदान 20 जनवरी को सुबह 7 से अपरान्ह 5 बजे तक ईव्हीएम से होगा। मतगणना तथा निर्वाचन परिणामों को घोषणा 23 जनवरी को सुबह 9 बजे से की जाएगी।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया है कि गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर, बड़वानी जिले की बड़वानी, सेंधवा और धार जिले की धार, मनावर एवं पीथमपुर में निर्वाचन होगा। इसी तरह अनूपपुर जिले की नगर परिषद जैतहरी, खण्डवा जिले की ओंकारेश्वर, बड़वानी जिले की खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़ और धार जिले की नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में भी निर्वाचन होगा।
इन नगरीय निकायों में 343 वार्ड और 720 मतदान केन्द्र हैं। कुल मतदाता 5 लाख 7 हजार 308 हैं। इनमें से पुरूष मतदाता 2 लाख 60 हजार 301, महिला मतदाता 2 लाख 46 हजार 969 और 38 अन्य मतदाता हैं।

1144 अभ्यर्थी है चुनाव मैदान में

20 जनवरी को होने वाले मतदान में कुल 1144 अभ्यर्थी पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।