WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Co-Founder’s Resignation : Netflix के को-फाउंडर रीड हेस्टिंग्स का इस्तीफा, क्या है वजह!

सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ने के बावजूद ये घटना चौंकाने वाली!  

743
WhatsApp Image 2023 01 20 At 6.43.40 PM

New Delhi : ओटीटी प्लैटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ के को-फाउंडर रीड हेस्टिंग्स ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया। इससे काफी लोगों को झटका लगा। खबरें हैं कि नेटफ्लिक्स के पिछले साल से 230 मिलियन से अधिक ग्लोबल सब्सक्राइबर्स हो गए। लेकिन, पिछले साल उनके शेयर 38 फीसदी तक गिर गए। कुछ समय बाद कारोबार में 6.1% की बढ़ोत्तरी भी देखने को मिली।

नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि सह-संस्थापक रीड हेस्टिंग्स दो दशक के लंबे कार्यकाल को समाप्त करते हुए CEO का पद छोड़ रहे हैं। रीड हेस्टिंग्स वे व्यक्ति हैं, जिन्होंने कंपनी को किराए पर मेल डीवीडी सेवा से एक मनोरंजन का सशक्त साधन बनते देखा है। हेस्टिंग्स ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वे एक्जक्यूटिव चैयरमेन की नई नौकरी करेंगे। यह एक ऐसी भूमिका थी, जिसे तकनीकी दिग्गज संस्थापक अक्सर लेते हैं। उदाहरण के तौर पर अमेजॉन के जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स।

इस्तीफे की घोषणा से पहले नेटफ्लिक्स ने कमाई और सब्सक्राइबर डेटा पोस्ट किया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया। स्ट्रीमिंग दिग्गज ने कहा कि नेटफ्लिक्स ने तीन महीनों में 7.7 मिलियन नए सब्सक्राइबर्स को आकर्षित किया। इससे दुनिया भर में नेटफ्लिक्स की मेंबरशिप 230 मिलियन हो गई।

नेटफ्लिक्स ने नया कंटेंट शामिल किया है, जिसमें डरावनी थीम वाली कॉमेडी ‘वेडनेसडे’ भी शामिल थी, जिसे ‘एडम्स फैमिली’ कंपनी की अब तक की तीसरी सबसे लोकप्रिय सीरीज कहा जाता है। ‘वेडनस-डे’ जैसे शो लोगों का दिल जीत रहे हैं।