WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Indore One Day : भारत और न्यूजीलैंड की टीमें इंदौर पहुंची, जबरदस्त उत्साह!

जहां टीमें ठहरी वहां जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम, बाहर पुलिस फोर्स तैनात!

836
WhatsApp Image 2023 01 22 At 6.22.08 PM 696x373

Indore : इंडिया-न्यूजीलैंड सीरीज का अंतिम वन डे क्रिकेट मैच 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम खेला जाएगा। दोनों टीमें रविवार दोपहर इंदौर आ गई। एयरपोर्ट से दोनों टीमें अपने-अपने होटलों में चली गई। इंडिया टीम रेडिसन होटल और न्यूजीलैंड टीम होटल मेरियट में रुकी है। खिलाड़ियों को देखने के लिए उनके फैन्स बड़ी संख्या में होटल के बाहर जमा हो गए। होटलों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया।

24 जनवरी को होने वाले मैच को लेकर इंदौर के लोगों में अभी से ही उत्साह नजर आ रहा है। मैच देखने जाने के दौरान गुटका, पाउच, सिक्के, हाथ का कड़ा, डंडा और अन्य चीजें ले जाना प्रतिबंधित है। अक्टूबर में भी इंदौर में हुए मैच के दौरान गेट पर ही इन चीजों को बाहर ही रखवा लिया गया था।

मैच को लेकर पुलिस ने नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, रेवेन्यू विभाग, एमपीसीए सहित कई अन्य विभागों के साथ कोऑर्डिनेट कर लिया है। पुलिस अधिकारी स्टेडियम का निरीक्षण भी कर चुके हैं। इस निरीक्षण में देखा जा चुका है कि पार्किंग की व्यवस्था कहां रहेगी और पुलिस की बैरिकेडिंग कहां रहेगी। खास बात यह है कि मैच देखने आने वाले दर्शकों को कई बार गेट नहीं मिल पाता है, जिसके कारण उन्हें यहां वहां भटकना पड़ता है। इसे देखते हुए इस बार पार्किंग में ही गेट की जानकारी लगाने और एक हेल्प डेस्क बनाने की भी प्लानिंग है।