WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रत्नेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर आज से होगी रतलाम स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरूआत

शाम को शहर विधायक की उपस्थिति में होगी आतिशबाजी

1060
WhatsApp Image 2023 01 25 At 9.52.56 AM

रत्नेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर आज से होगी रतलाम स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरूआत

रतलाम। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में रतलाम का स्थापना दिवस बसंत पंचमी धूमधाम से गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार प्रातः 10 बजे रत्नेश्वर रोड स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा व पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा के मुख्य आतिथ्य में पूजा अर्चना से होगी।

समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी व सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा बसंत पंचमी पर इस बार रतलाम का 371वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा हैं।

चार दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत 25 जनवरी को प्रातः10 बजे रत्नेश्वर रोड स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना से होगी। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शाम 7 बजे शहर विधायक चेतन्य काश्यप,महापौर प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में शहर के विभिन्न चौराहों पर आतिशबाजी की जाएगी।

समिति संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा,सदस्य प्रदीप उपाध्याय,विप्लव जैन, ललित दख,राजेन्द्र पाटीदार,मोहनलाल धभाई,राजेन्द्र अग्रवाल,गोपाल शर्मा,सुशील सिलावट,अभय काबरा,आदित्य डागा,गौरव मूणत,राकेश नाहर,अनिल कटारिया (हुंडी),श्याम सोनी, राकेश मोदी आदि ने शहर की जनता से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।

यह होंगे कार्यक्रम
26 जनवरी बसंत पंचमी रतलाम की स्थापना दिवस पर प्रातः 11 बजे नगर निगम तिराहे स्थित रतलाम राज्य के जनक महाराजा श्री रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण किया जाएगा। 27 जनवरी की प्रातः बाल चिकित्सालय में दूध,फल, बिस्किट का वितरण किया जाएगा।

28 जनवरी की रात्रि 8 बजे धानमंडी स्थित रानीजी मंदिर चौराहा पर महाराजा रतनसिंह अलंकरण सम्मान समारोह व अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।जिसमे ख्यातनाम कवि अपनी प्रस्तुति देंगे।