WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Angry Young Man : DJ में नाचने नहीं दिया तो युवक ने 10 बाइक रौंद दी! 

798

Angry Young Man : DJ में नाचने नहीं दिया तो युवक ने 10 बाइक रौंद दी! 

Khandwa : एक युवक को जब में शादी के दौरान डीजे पर डांस नहीं करने दिया तो वो इतना गुस्सा हो गया कि उसने ट्रक से 10 बाइक रौंद डाली। इस शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में युवक ने बाइकों को रौंद डाला। यह पूरा विवाद शादी में डीजे पर नाचने की बात के दौरान हुआ। एक युवक को इतना अधिक गुस्सा भर गया कि वह आपे से बाहर हो गया था।

गुस्साए युवक कुणाल ने बदला लेने के लिए ट्रक से दोपहिया वाहनों को रौंद डाला था। उसने गुस्से में पंडाल से बाहर निकलने के बाद वह एक ट्रक तेज गति से दौड़ाते हुए मंडप की तरफ लेकर पहुंच गया था। उसने मंडप के बाहर खड़ी 10 से अधिक गाड़ियों को ट्रक से रौंद डाला। लेकिन, ट्रक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ट्रक एक मकान से जाकर टकरा गया। जिसके बाद युवक घटनास्थल से फरार हो गया। लेकिन, युवक की बदतमीजी से वहां मौजूद लोगों का भी गुस्सा फूट पड़ा था। वहां लोगों ने भी जमकर हंगामा किया था।

IMG 20230128 WA0103

बोरेगांव में घटी घटना

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली और पदम नगर की पुलिस मौके पर पहुंची थी। यह पूरी वारदात रात करीब 11 बजे हुई थी। यह घटना शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर छोटे बोरगांव में हुई थी। बोरगांव गांव की गली नंबर एक में एक युवक की शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी शादी में उसी गांव का निवासी कुणाल पटेल शादी के पंडाल में पहुंचा था।

IMG 20230128 WA0104

नाचने की बात पर विवाद

पंडाल में डीजे पर युवक नाच रहे थे उनके बीच कुणाल भी गया था। वह भी नाचने लगा। लेकिन, नाचने की बात पर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया जिसके बाद लोगों ने उसे वहां से भगा दिया था। हालांकि, यह भी सामने आया कि कुछ लोगों ने उसे दो थप्पड़ भी मारे थे। इसी बात का बदला लेने के लिए कुणाल पर जूनून सवार हो गया था और वह पंडाल से बाहर आ गया।

 

ट्रांसपोर्ट पर नौकरी करता है युवक 

कुणाल तेज गति से दौड़ाते हुए ट्रक ले आया और बाहर खड़ी 10 बाइकों को रौंद डाला था। लोग उसे पकड़ पाते तब तक वह वहां से फरार हो गया था। लोगों कुणाल को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े थे। लेकिन वह भाग निकलने में सफल हो गया था। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि रात 12 बजे तक पुलिस लोगों को समझाकर कार्रवाई करने में लगी रही। बताया जाता है कि आरोपी कुणाल ट्रक ड्राइवर है। वह ट्रांसपोर्ट पर नौकरी करता है।