WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mandsaur News: असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुई नुकसानी का सर्वे प्रारंभ

अफ़ीम, गेंहू, धनिया, इसबगोल फसलें हुई प्रभावित

1081
WhatsApp Image 2023 01 30 At 5.56.34 PM 696x522

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। शनिवार की रात से बिगड़ा मौसम सोमवार तक सामान्य नहीं हुआ है। जिले के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाओं के साथ तेज़ और रुक रुक कर बरसात और ओलावृष्टि भी हुई। इसके कारण मंदसौर, सीतामऊ सुवासरा भानपुरा गरोठ मल्हारगढ़ सहित तहसीलों के सैंकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं। खेतों में खड़ी तैयार फसलों को नुकसानी हुई है। मौसम विभाग की सूचनाओं के मुताबिक अभी 2-3 दिन मौसम ऐसे ही बना रहने का अनुमान है।

दलौदा मजेसरा निम्बोद सगवाली भंडारिया बूढ़ा संजीत क्यामपुर नारायणगढ़ सुंठोद खोखरा सिंदपन गुजरबर्डिया नगरी तितरोद बसई मेलखेड़ा कुरावन बर्डिया इस्तमुरार बालागुढा समेत कई गांवों में इसका प्रभाव पड़ा है।

WhatsApp Image 2023 01 30 at 5.55.54 PM

कृषक शिवशरणसिंह सिसोदिया, किसान नेता भगवानसिंह शक्तावत ने बताया कि अफ़ीम गेंहू इसबगोल अलसी फसलों में नुकसानी हुई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेन्द्रसिंह गुर्जर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, परशुराम सिसोदिया, शामलाल जोकचन्द आप पार्टी के प्रकाश डोसावत ने ख़राब हुई फसलों को खेतों में जाकर देखा और पीड़ित किसानों से बात की और मांग उठाई कि तत्काल राहत और मुआवजा दिया जाए।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने नारकोटिक्स विभाग से अफ़ीम औसत में राहत की मांग की है।

WhatsApp Image 2023 01 30 at 5.55.56 PM

खेतों में पानी भर गया है, खड़ी फसलों के ऊपर ओलावृष्टि से फसलें आड़ी हो गई है बड़ा नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

मसूरचना सरसों में भी नुकसानी हुई है।

WhatsApp Image 2023 01 30 at 5.55.58 PM

इधर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव को मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसोदिया और गरोठ भानपुरा विधायक देवीलाल धाकड़ ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को इस प्राकृतिक आपदा से फसलों की नुकसानी से अवगत कराया।

प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह ने विधायक श्री सिसोदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया वरिष्ठ नेता मुकेश काला व जिला कलेक्टर गौतमसिंह सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम से चर्चा कर शीघ्र सर्वे के निर्देश दिये।

कलेक्टर गौतमसिंह ने बताया कि जिले में असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ है। उसके लिए राजस्व विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जमीनी स्तर पर सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। किसानों की फसलों को नुकसानी के आंकलन का काम राजस्व विभाग ने शुरू कर दिया है।

कलेक्टर गौतमसिंह के निर्देश पर सीतामऊ, गरोठ, मल्हारगढ़, मंदसौर राजस्व विभाग के सभी अधिकारी अपने अधिनस्त क्षेत्रो में जाकर सर्वे कर रहे है। राजस्व विभाग की टीम बारिश से प्रभावित खेतो पर जाकर फसलों की नुकसानी का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर रही है।

प्रशासन के प्रयास है की जल्द से जल्द किसानों की नुकसानी का आंकलन कर सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाए। जिससे प्रभावित किसानों को समय पर राहत दी जा सके।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि राजस्व अमले पटवारी निरीक्षक गिरदावर एसडीएम आदि खेतों तक पहुंच रहे हैं उन्हें सहयोग करें ताकि शीघ्र नुकसानी आंकलन हो सके।

फसल बीमा कम्पनी को भी सूचना टोल फ्री नम्बरों पर देने का कहा गया है।