WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM Shivraj inaugurated New Madhya Pradesh Bhawan In Delhi: CM शिवराज ने मध्य प्रदेश भवन का लोकार्पण किया

1113
WhatsApp Image 2023 02 02 At 7.44.22 PM

CM Shivraj inaugurated New Madhya Pradesh Bhawan In Delhi: CM शिवराज ने मध्य प्रदेश भवन का लोकार्पण किया

नया भवन केवल भवन नहीं है, यहां प्रदेश की जनता की भावनाएं भी हैं और आकांक्षाएं भी हैं- मुख्यमंत्री

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में सबसे पॉश और महत्वपूर्ण लोकेशन चाणक्यपुरी में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5 स्टार सुविधाओं से लैस मध्यप्रदेश भवन का लोकार्पण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश का यह नया भवन यही दर्शाता है कि हमारा राज्य अब तेजी से प्रगति और विकास कर रहा है। मध्यप्रदेश भवन केवल भवन नहीं है, यहां प्रदेश की जनता की भावनाएं भी हैं और आकांक्षाएं भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश की विकास दर 19.76 परसेंट है।

बताया गया है कि 147 करोड़ रुपए की लागत के इस नए 6 मंजिला भवन की हर मंजिल में मध्यप्रदेश की विरासत और संस्कृति को बेहतर तरीके से दर्शाया गया है। भवन को मध्यप्रदेश की दृष्टि से कलात्मक रूप देने की कोशिश की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भवन में 106 कक्ष होंगे जबकि पुराने भवन में केवल 40 कक्ष थे। इन कक्षों में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के सूट अलग-अलग आधुनिक और सर्व सुविधा युक्त बनाए गए हैं। इसके अलावा 200 लोगों की क्षमता वाले एक मल्टीपरपज हॉल और 50 व्यक्तियों को बैठने की क्षमता वाले एक मीटिंग कॉन्फ्रेंस को अलग से बनाया गया है।एक अलग से एग्जीबिशन हाल भी बनाया गया है।

कुल मिलाकर 6 मंजिले भवन में 3 बेसमेंट भी होंगे जिसमें 200 कार पार्किंग की व्यवस्था होगी।
बताया गया है कि इस भवन में मध्य प्रदेश टूरिज्म कॉरपोरेशन को खानपान की व्यवस्था को सौंपी गई है ताकि दिल्ली में मध्य प्रदेश के रहने वाले लोगों को अपने प्रदेश का स्वाद घर बैठे मिल सके।