WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Marriage to Lord Shankar : शिवभक्ति लीन एमबीए लड़की ने शंकर भगवान से शादी की!

हिंदू रीति-रिवाजों से उन्होंने भोलेनाथ के साथ 7 फेरे लिए!

2722
WhatsApp Image 2023 02 13 At 7.32.39 PM

Datiya : एक MBA पास लड़की ने शिव भक्ति में लीन होकर भगवान शंकर से शादी की। उसने भोलेनाथ को वर के रूप में चुन लिया। यह शादी बकायदा हिंदू रीति-रिवाजों से हुई। लड़की ने शादी के साथ ही पारिवारिक जीवन त्यागने का भी फैसला सुनाया। उसका कहना है कि वह अब ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहेगी। उसने पूरा जीवन भोलेनाथ को समर्पित कर दिया।

WhatsApp Image 2023 02 13 at 7.32.37 PM

दतिया के टाउन हॉल क्षेत्र में रहने वाली निकिता बचपन से ही भगवान शंकर के प्रति भक्ति में लीन थीं। हिंदू-रीति रिवाजों से उन्होंने भोलेनाथ के साथ 7 फेरे लिए। निकिता के पिता सहित अन्य परिजन भी उनके इस कदम से खुश हैं। निकिता की इस शादी में पूरा परिवार पूरी खुशी के साथ शामिल हुआ।

WhatsApp Image 2023 02 13 at 7.32.38 PM

जानकारी के मुताबिक, निकेता अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी है। छोटा भाई कुनाल चौरसिया अभी ग्रेजुएशन कर रहा है। निकिता ने एमबीए किया है। 7 साल की उम्र से ही बड़े बाज़ार में कनकने की गली में स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में जाना शुरू कर दिया था। यही निकिता ने सब कुछ छोड़कर पारिवारिक जीवन त्यागने के साथ ही भोलेनाथ से शादी करने का संकल्प लिया। शादी की रस्में स्थानीय हैरिटेज गार्डन में हुई। भगवान भोलेनाथ की बारात ब्रह्माकुमारी आश्रम से आई।