WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

MP Raigaon By-Election : छुपकर प्रचार कर रहे सांसद के खिलाफ FIR

कांग्रेस उम्मीदवार ने क्षेत्र में मीटिंग करते पकड़ा, बहसबाजी भी हुई

877

Satna (MP) BJP सांसद गणेश सिंह (MP Ganesh Singh) पर रैगांव विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तोड़कर चुनाव प्रचार करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। सांसद के खिलाफ नागौद थाने में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-126 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) शेखर सेन द्वारा दर्ज कराई गई FIR में गणेश सिंह पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा उप निर्वाचन रैगांव में चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी वहाँ मौजूद रहकर चुनाव किया, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सतना के सांसद गणेश सिंह (Ganesh Singh) उनका पीए राहुल सिंह और शैलेंद्र सिंह रैगांव विधानसभा क्षेत्र के सिद्ध पुरा में संजय मिश्रा के घर में पाए गए थे। इस पर कांग्रेस उम्मीदवार कल्पना वर्मा ने वहां पहुंचकर आपत्ति जताई! कांग्रेस उम्मीदवार ने गणेश सिंह को वहां से चले जाने के लिए भी कहा था। इस पर गणेश सिंह ने उनसे बहस की और बाद में वहां से चले गए।
सांसद गणेश सिंह BJP उम्मीदवार प्रतिमा बागरी (Pratima Bagri) के लिए प्रचार करने रैगांव विधानसभा क्षेत्र के शितपुरा में पहुंचे थे। जैसे ही इस बात की जानकारी कांग्रेस उम्मीदवार कल्पना वर्मा को लगी, वे भी मौके पर पहुंच गई। वहाँ कल्पना वर्मा और गणेश सिंह के बीच जमकर बहस हुई। बताया जाता है कि सांसद जनपद सदस्य के घर में निर्दलीय उम्मीदवार रामगरीब चौधरी (Ramgarib Chaudhry) के साथ बात कर रहे थे। यश जानकारी लगने पर कल्पना वर्मा वहां पहुंच गईं। मामले की जानकारी के बाद STF Team वहाँ जांच के लिए पहुंच गई। नागौद पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार गणेश सिंह के साथ उनके पीए राहुल सिंह और शैलेंद्र सिंह भी मौजूद थे। इन तीनों के ही खिलाफ नामजद रिपोर्ट की गई है। यह कलेक्टर के 27 अक्टूबर के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है।