WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Know who is Dr. Ritu Garg arrested in Ayush scam:सत्ता के करीब रहकर बनाई अपनी पहचान

1324

कई सामाजिक संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाली डॉक्टर ऋतु गर्ग ने बहुत कम समय में आखिर कैसे अपनी एक अलग पहचान बनाई और शोहरत और दौलत हासिल की। आईए जानते हैं डॉक्टर ऋतु गर्ग के बारे में...

भाजपा से जुड़ी डॉक्टर ऋतु गर्ग वाराणसी नगर निगम की ब्रॉन्ड एंबेसडर और एक फेमस पैथोलॉजिस्ट हैं। वाराणसी जिले के सुंदर पूरे इलाक में संतुष्टि हॉस्पिटल नाम से डॉक्टर ऋतु गर्ग एक बड़ा अस्पताल भी संचिलात होता है। मिर्जापुर के चुनार में ऋतु गर्ग का एक आयुर्वेदिक कॉलेज भी चलता है और इनके पति संजय गर्ग भी एक बड़े डॉक्टर हैं। ऋतु गर्ग के बेटे भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।

download 1

मिर्जापुर के संतुष्टि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. ऋतु गर्ग को STF ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉ. ऋतु गर्ग की गिरफ्तारी आयुष घोटाला मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद की गई है। गिरफ्तारी के बाद ऋतु गर्ग को 13 मार्च तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बता दें, डॉक्टर ऋतु गर्ग पर बिना NEET परीक्षा दिए छात्रों को अपने मेडिकल कॉलेज में दाखिला देने का आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सपा शासन काल में डॉक्टर ऋतु गर्ग ने अपनी पहुंच का जमकर फायदा भी उठाया था। ऋतु गर्ग के मिर्जापुर स्थित कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने इनपर नर्सिंग कॉलेज को बिना मान्यता संचालित किए जाने जैसे तमाम आरोप लगाकर कई दिनों तक प्रदर्शन किया था। लेकिन इसने खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। छात्राओं को बाद में प्रदर्शन समाप्त कर कंप्रोमाइज करना पड़ा था।
आरोप है की आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज में डॉ. ऋतु गर्ग द्वारा बिना NEET परीक्षा के 982 सीटों पर छात्रों को कॉलेज में फर्जी तरह से प्रवेश दिलाने के आरोप की जांच चल रही थी। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उनको गिरफ़्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष जज रमाकांत प्रसाद की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से डॉक्टर ऋतु गर्ग को 13 मार्च तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

लक्ष्मी बाई वीरांगना पुरस्कार भी मिला

डॉक्टर ऋतु गर्ग को सपा शासन में रानी लक्ष्मी बाई वीरांगना पुरस्कार भी मिला था। सत्ता बदलने के बाद ऋतु गर्ग ने पाला बदला और भाजपा के नजदीक आ गई। ऋतु गर्ग ने बीजेपी जॉइन कर पार्टी के तमाम बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई कद्दावर नेताओं के साथ इनकी तस्वीरें भी अक्सर सामने आती रही हैं। भाजपा शासन में इन्हें नगर निगम ने अपना स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। ऋतु गर्ग के ऊपर जितने भी आरोप-प्रत्यारोप लगे है वो हमेशा बचती चली आ रही थीं। लेकिन इस बार वह मुसिबत में फंस गई और इन्हें ATS ने गिरफ्तार कर लिया।