WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bhagoriya : कमलनाथ उदयगढ़ के भगोरिया में शामिल हुए, ढोल बजाया!

उन्होंने कहा 'वे भगोरिया में आए हैं, कोई चुनावी या राजनीतिक बात नहीं करेंगे!

1497
WhatsApp Image 2023 03 03 At 5.33.01 PM 696x465

Bhagoriya : कमलनाथ उदयगढ़ के भगोरिया में शामिल हुए, ढोल बजाया!

अलीराजपुर से अनिल तंवर की रिपोर्ट

Udaigarh (Alirajpur) : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज शुक्रवार को अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ ग्राम के भगोरिया में पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे कलाबाजी में बहुत माहिर हैं, उन्हें तो कलाकारी दिखाने मुंबई जाना चाहिए। मैंने अपनी होली की शुरुआत आज उदयगढ़ आदिवासी अंचल क्षेत्र की है। मैं यहां कोई राजनीतिक बात करने के लिए नहीं आया हूं।

कमलनाथ ने कहा कि मैंने अपनी जवानी मध्य प्रदेश पर समर्पित कर दी। कमलनाथ ने कहा कि मैं हमेशा निस्वार्थ रूप से मध्य प्रदेश के विकास के लिए खड़ा हूं। मैंने अपनी पूरी जवानी प्रदेश पर समर्पित कर दी। मैं चाहता हूं मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित हाथों में हो। उन्होंने कहा कि वे भगोरिया में आए हैं, कोई चुनावी या राजनीतिक बात नहीं करेंगे। भगोरिया और होली पर्व जनजाति का प्रमुख पर्व है। अत: वे अपनी यात्रा आदिवासी अंचल उदयगढ़ से शुरू कर रहे हैं। आप सभी को भगोरिया और होली की शुभकामनाएं।

WhatsApp Image 2023 03 03 at 5.33.03 PM

उन्होंने कहा कि भाजपा की विकास यात्रा नहीं बल्कि निकास यात्रा है। हमने 15 महीने में अपनी नीति और नियत का परिचय दिया, मुझे मेरी जनता देख रही है। मुझे शिवराज सिंह से कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। पेसा एक्ट कानून तो एक धोखा है यह एक्ट 10 साल पहले बनाया गया था।

WhatsApp Image 2023 03 03 at 5.33.04 PM

उदयगढ़ का भगोरिया कांग्रेस के सुनियोजित कार्यक्रम के कारण भीड़ भाड भरा और रंगीन रहा। अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष सेना पटेल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने अपने समर्थकों के साथ शिरकत कर इस भगोरिए में धूम मचाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। यहाँ ढ़ोल, मांदल, बांसुरी और मोर पंखों के साथ पूरे शरीर में बाडी पेंटिंग समूह ने सभी को मदमस्त कर दिया।