WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Tragic Bus Accident : यात्री बस पुलिया से गिरी, 2 की मौत, 15 घायल!

खंडवा रोड पर सिमरोल थाना क्षेत्र के बाई ग्राम के पास घटना हुई!

1162
WhatsApp Image 2023 03 05 At 6.42.53 PM

Indore : इंदौर के नजदीक खंडवा रोड पर एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस मार्ग पर रविवार को यात्रियों से भरी एक बस बाई गांव के पास पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में 15 से 20 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि हादसे में 2 लोगों की मौत भी हुई।

घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। जानकारी के मुताबिक यह घटना सिमरोल थाना क्षेत्र के बाई ग्राम के पास हुई। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई।

WhatsApp Image 2023 03 05 at 6.42.53 PM 1

वहीं स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। बस इंदौर से खंडवा की और जा रही थी, तभी सिमरोल थाना क्षेत्र के बाई ग्राम के पास यह घटना हो गई। उल्लेखनीय हो कि कुछ दिन पहले भी दो से तीन बड़ी बस दुर्घटना इस मार्ग पर हो चुकी है।

प्रदेश में दूसरा बड़ा हादसा

हाल ही में प्रदेश में सड़क हादसे की यह दूसरी बड़ी घटना है। लगभग एक हफ्ते पहले मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक ट्रक और तीन बसों की टक्कर में कम से कम आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।