WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Brahmin The Great: मेरे सामने टाटा, अंबानी और गरीब ब्राह्मण आए तो मैं ब्राह्मण के पैर छू लूंगा- IAS नियाज खान की किताब ब्राह्मण दी ग्रेट का विमोचन

3531
WhatsApp Image 2023 03 05 At 7.36.12 PM

Brahmin The Great: मेरे सामने टाटा, अंबानी और गरीब ब्राह्मण आए तो मैं ब्राह्मण के पैर छू लूंगा- IAS नियाज खान की किताब ब्राह्मण दी ग्रेट का विमोचन

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की विशेष रिपोर्ट

उज्जैन: मध्यप्रदेश केडर के IAS अधिकारी नियाज खान की बहुप्रतीक्षित पुस्तक ब्राह्मण दी ग्रेट का विमोचन उज्जैन में आजभानपुरा के शंकराचार्य श्री स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री वितराग आनंद जी स्वामी, महामंडलेश्वर श्री अतुलेशानंद जी स्वामी और महामंडलेश्वर श्री शैलाषानंदजी स्वामी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023 03 05 at 7.24.19 PM

हाल ही में नियाज खान ने सोशल मीडिया पर इस पुस्तक का कवर पर अपलोड किया था। जिस पर अलग-अलग प्रकार की काफी प्रतिक्रिया हुई।

उन्होंने बताया कि आखिर ये किताब क्यों लिखी गई। मुझसे पूछ रहे हैं कि मैंने ये किताब क्यों लिखी।

मैंने ये किताब इसलिए लिखी क्योंकि मैं बताना चाहता हूं कि ब्राह्मण साहस का दूसरा नाम हैं। ब्राह्मण दयालुता, ईमानदारी, त्याग, विद्वत्ता, देशभक्त, सहिष्णुता का नाम हैं, ब्राह्मण संस्कृति और धर्म के रक्षक हैं।

नियाज़ ने सोशल मीडिया के कवर पेज पर मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए लोगों के प्रति धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही किताब ई-बुक प्लेटफॉर्म पर मिलने लगेगी।

नियाज खान ने आशा व्यक्त की कि यह किताब ब्राह्मणों के बारे में लोगों की सोच बदल देगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का आईक्यू जबरदस्त होता है। उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

बाजार में जल्द आएगा हिंदी अनुवाद

उन्होंने बताया कि फिलहाल ये किताब इंग्लिश में है। अगले चार महीनों में इसका हिंदी अनुवाद बाजार में आ जाएगा. उसका टाइटल होगा महान ब्राह्मण इस किताब को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह किताब प्रेम का वाहक होगी।

बता दें, इस किताब को लेकर अब राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारे में खूब चर्चा हो रही है। इसकी वजह है कि IAS नियाज खान प्रदेश में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। पिछले साल भी उनके ट्वीट वायरल हुए थे। इस पुस्तक को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण उपाध्याय, अभिभाषक जिया लाल शर्मा, कवि अशोक भाटी पूर्व पार्षद संतोष व्यास, पत्रकार विजय व्यास सहित बड़ी संख्या में सभी वर्ग के लोग मौजूद थे।