WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ राष्ट्रीय

7th Pay Commission : ख़ुशी से उछले केंद्रीय कर्मचारी, आने वाला है डेढ़ साल के DA का एरियर!

4% DA बढ़ेगा, सैलरी भी बढ़ेगी और बकाया DA से जेब भरेगी!

4153
7th Pay Commission : पुरानी पेंशन योजना का लाभ इन कर्मचारियों को मिलेगा

New Delhi : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को केंद्र सरकार कई सौगात देने जा रही है। इसकी चर्चा भी जमकर चल रही है। संभावना है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ DA एरियर का पैसा भी दे सकती है।

ऐसा माना जा रहा है कि सरकार डीए में करीब 4% की बढ़ोतरी करेगी। इसके बाद सैलरी में बंपर इजाफा भी देखने को मिलेगा। सरकार 18 महीने का बकाया DA एरियर भी खाते में डालेगी। यह बड़ा ऐलान भी होने वाला है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर डीए बढ़ने और खाते में डालने तारीख का ऐलान नहीं किया, लेकिन 15 मार्च तक का दावा किया जा रहा है।

इतना हो जाएगा डीए

केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में 4% का इजाफा करेगी, जो बढ़कर 42% प्रतिशत हो जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में रिकॉर्डतोड़ इजाफा होगा। वर्तमान में 38% DA का फायदा मिल रहा है, जिससे हर किसी की जेब भर जाएगी। सरकार हर साल DA में दो बार बढ़ोतरी करती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू मानी जाती हैं। पैसा भी एक बार 6 महीने के हिसाब से खाते में डाला जाता है।

करीब एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनधारियों का DA एरियर का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सरकार बकाया 18 महीने का DA एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है, जिससे मोटी रकम एक साथ मिलेगी। उच्च श्रेणी के कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपए से ज्यादा का फायदा होगा।

जनवरी 2020 से जून 2021 तक का DA एरियर का पैसा नहीं दिया गया है, जिसका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सरकार ने डीए एरियर का पैसा खाते में डालने की तारीख का ऐलान आधिकारिक तौर पर तो नहीं किया है, लेकिन सरकार में अंदर जो तैयारी चल रही है, वो खुश करने वाली तो है।