WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Galla Trader killed: गल्ला व्यापारी की घर में घुसकर हत्या, SP घटना स्थल पर

कयास चोरी के मकसद से आए चोरों ने दिया घटना को अंजाम..

979

Galla Trader killed: गल्ला व्यापारी की घर में घुसकर हत्या, SP घटना स्थल पर

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

छतरपुर: छतरपुर में गल्ला व्यापारी धनप्रसाद जैन की देर रात घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। खून से लथपथ शरीर देखकर परिवारजनों ने पुलिस को सूचना दी। जहां अब घर में घुसकर लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना और मामले की जानकारी लगने पर एसपी सचिन शर्मा, CSP लोकेंद्र सिंह, TI अरविंद दांगी पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।

जानकारी के मुताबिक छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पठापुर रोड़ पर साहू की चक्की के पास की घटना है। जहां 58 वर्ष के व्यक्ति (धनप्रसाद जैन) को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।

घटना और मामले की जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली TI अरविंद सिंह दांगी, CSP लोकेन्द्र सिंग, SP सचिन शर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।

बताया जा रहा और कयास लगाए जा रहे हैं कि आरोपी हत्यारे चोरी और लूट के मकसद से आए थे जहां उन्होंने वारदात के दौरान व्यक्ति मौत के घाट उतार दिया।

मोहल्लेवासियों की मानें तो चोरों/आरोपियों ने आस-पास के लोगों के घर के बाहर से दरवाजे की (कुंडी, शांकल, शटकनी) लगा दी ताकि कोई आसानी से बाहर न निकल सके। हालांकि सही घटना और मामला क्या है यह पुलिस जांच में जुटी हुई है।