WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

MP में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई नेता गिरफ्तार

1977

MP में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई नेता गिरफ्तार

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज भोपाल में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में प्रदेश के कई जिलों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारी जब राजभवन की तरफ जा रहे थे तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। बाद में कांग्रेस के कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया इनमें प्रमुख रूप से विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता अजय सिंह और पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह शामिल हैं।

गिरफ्तार नेता राजभवन का घेराव करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका और बाद में गिरफ्तार कर लिया। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।