WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

खाद्य अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के सेंपल लिए

जिले सहित शहर के कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई !

1054
WhatsApp Image 2023 03 14 At 8.46.59 PM 696x522

खाद्य अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के सेंपल लिए

Ratlam। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातर कार्यवाहीं की जा रही है। आज खाद्य अधिकारी ने शहर में घी के नमूने लेकर मिलावट की शंका के आधार पर 1लाख 45 हजार 993 रुपए मूल्य का 268 किलों ग्राम घी जप्त किया गया।

शहर के पिंजारवाड़ी स्थित पद्मावती इंटरप्राइजेस पर निरीक्षण करने पर केशव ब्रांड और परमेश्वर ब्रांड के घी रखा मिला जो 360 रुपए प्रति किलोग्राम में विक्रय करना बताया और दोनों ही ब्रांड गुजरात में निर्मित पाए गए। वहाँ से केशव घी और परमेश्वर घी के नमूने लिए गए एवम मिलावट की शंका पर कुल 25993 (पच्चीस हजार नौ सौ तिरानवे रुपए) का अड़सठ किलोग्राम घी जप्त किया गया।

WhatsApp Image 2023 03 14 at 8.46.58 PM

इसी प्रकार हनुमानरुंडी स्थित चिंतामणि दूध भंडार से दूध और घी के नमूने लिए गए एवम 1लाख 20 हजार रूपए का दो क्विंटल देशी घी मिलावट की शंका होने पर जप्त किया गया। जप्त किया गया घी जांच रिपोर्ट आने तक फर्म के मालिकों की अभिरक्षा में रख दिया गया।

जिले में इन फ़र्मों से लिए सेम्पल

साथ ही जावरा में स्थित सुनील मिल्क सेंटर से दूध के चार नमूने लिए गए। इसके बाद ढोढर स्थित सिद्ध विनायक कुल्फी सेंटर से मटका कुल्फी का नमूना लिया गया, ढोढर में ही बालाजी कोल्ड्रिंक्स से सरस घी एवम रिज कार्बोनेटेड वाटर के नमूने लिए गए।लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। जहां से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा,प्रीति मंडोरियां एवम ज्योती बघेल द्वारा की गई। खाद्य अधिकारी कमलेश जमरा ने बताया कि आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।