WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Crops Grown on Cremation Ground : श्मशान की जमीन पर फसल लगाकर रास्ता रोका, प्रशासन ने बुलडोजर चलाया!

भूमाफियाओं ने दूसरे किसानों का रास्ता रोककर उन्हें धमकाया!

1460
WhatsApp Image 2023 03 19 At 5.20.06 PM 696x978

Crops Grown on Cremation Ground : श्मशान की जमीन पर फसल लगाकर रास्ता रोका, प्रशासन ने बुलडोजर चलाया!

     Dabra : भू माफियाओं ने श्मशान की शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर सरसों और गेंहू की फसल लगा दी थी। साथ ही अन्य शासकीय सर्वे नंबरों पर भी फसल बो दी। यह फसल भू माफियाओं ने लगाई थी इस कारण दूसरे खेतों के किसानों के लिए रास्ता बंद हो गया था। इस कारण किसानों की खेत में कटकर रखी गेहूं और सरसों की फसल खराब हो रही थी।

     इस मामले को लेकर फरियादी ने जन सुनवाई के दौरान एसडीएम डबरा को भू माफियाओं के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने आवेदन देकर अपनी फसल तक पहुंचने के लिए रास्ते की गुहार लगाई। इसके बाद आज प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जेसीबी मशीन से 2 बीघा की सरसों एवं गेहूं की फसल को नष्ट कर कार्यवाही को अंजाम दिया।

WhatsApp Image 2023 03 19 at 5.19.54 PM

     एसडीएम की जनसुनवाई में फरियादी मनीष शर्मा पुत्र भगवान लाल शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरी सरसों की फसल कटी हुई खेतों में पड़ी है। मेरे पास वहां तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि ग्राम शरनागत के ही संजीव शर्मा ओम प्रकाश शर्मा एवं रघुनंदन शर्मा द्वारा श्मशान घाट की जमीन एवं अन्य शासकीय सर्वे नंबरों पर अवैध तरीके से फसल लगा रखी है। इस कारण से अन्य किसानों को भी अपने खेतों तक पहुंचने के लिए कोई भी रास्ता नहीं बचा।

     आरोपी पर 2022 में भी फसल कुर्की की कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद इस वर्ष उन्होंने सरसों एवं गेहूं की फसल अवैध तरीके से लगा रखी है। हमारे खेतों तक पहुंचने का कोई भी रास्ता नहीं है। जब उनसे रास्ते की बात करते हैं तो जान से मारने की धमकी देते हैं। इसी को लेकर आज डबरा एसडीएम प्रखर सिंह निर्देशन पर तहसीलदार डबरा शिवदयाल धाकड़ ने प्रशासन ने अमले के साथ मौके पर पहुंचकर एक लाख की फसल को नष्ट करा कर कार्रवाई को अंजाम दिया। साथ ही खेतों में खड़ी गेहूं की हरी फसल को ग्राम के कोटवार के सुपुर्दगी में दी गई।