WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

MP Badminton Association: गिरीश केमकर अध्यक्ष,अनिल चौघुले सचिव और डॉ राकेश पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने

2324

भोपाल। मध्यप्रदेश बैडमिंटन एसोयेशन के चुनाव आज भोपाल में सम्पन्न हुए।

Association की वार्षिक आम सभा में सर्वसम्मति से गिरीश केमकर को पुनः अध्यक्ष चुना गया।
अनिल चौघुले सचिव और डॉ राकेश पाठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
पंचम सिंह, प्रवीण वशिष्ठ, आलोक खारिया, एन सुब्रमणि और अजय सोनी उपाध्यक्ष चुने गए।
दीपक श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव जावेद खान, चंद्रेश खरे,रमेश भोयर और सलाहकार के पद पर जय सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। ग्यारह कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्वाचन अधिकारी एपीएस कुशवाह ने निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न की। बेडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से मयूर पारिख बतौर ऑब्जर्वर उपस्थित थे।