WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP Did Not Change President in MP : भाजपा ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, MP में बदलाव के आसार टले!

वीडी शर्मा का कार्यकाल पूरा, नई घोषणा नहीं होने से उनके बने रहने की संभावना!

1272
WhatsApp Image 2023 03 23 At 8.01.19 PM 696x577

BJP Did Not Change President in MP : भाजपा ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, MP में बदलाव के आसार टले!

New Delhi : भाजपा ने आज चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। ये राज्य है बिहार, राजस्थान, ओडिसा और दिल्ली। लेकिन, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की जगह किसी और नेता के नाम की घोषणा नहीं की गई, जबकि उनका कार्यकाल पूरा हो गया है।

ऐसी स्थिति में संभावना है कि उन्हें विधानसभा चुनाव तक बना रहने दिया जाएगा। आज की गई ये नियुक्तियां इन राज्यों में राजनीतिक समीकरण साधने और आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए की गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्राट चौधरी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मनमोहन सामल को ओडिशा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। सीपी जोशी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

सीपी जोशी राजस्थान में भाजपा का ब्राह्मण चेहरा हैं और वे चित्तौड़गढ़ से सांसद है। इससे पहले सतीश पुनिया जाट चेहरा थे। जोशी को गैर-विवादास्पद चेहरा माना जाता है। विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरणों को संतुलित करने के इरादे से इनकी नियुक्ति की गई। राजस्थान की दो प्रमुख जातियां राजपूत और जाट अक्सर राजनीति में अलग-अलग छोर पर रहती हैं। ब्राह्मण चेहरे की घोषणा करके बीच का रास्ता निकालने का प्रयास भाजपा ने किया गया है।

बिहार में सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भी भाजपा ने कई समीकरण साधे। पहले सम्राट चौधरी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया था और अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंप दी गई। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं। नीतीश कुमार के मुख्य वोट बैंक लव-कुश की काट में सम्राट चौधरी को भाजपा वरियता दे रही है।

वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा की हार के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब कार्यकारी अध्यक्ष को ही नियमित प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त कर दिया।